नयी दिल्ली। निवेश के लिए एफडी सबसे सुरक्षित ऑप्शन में एक है। अगर इस पर पोस्ट ऑफिस की तरह किसी सरकारी इकाई की मुहर लग जाए यानी कोई सरकारी संस्थान एफडी की पेशकश करे तो सुरक्षा के नजरिए से ये और भी बेहतर है। वैसे पोस्ट ऑफिस भी एफडी स्कीम की पेशकश करता है। ये सुरक्षित भी है और आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिल जाएगा। पोस्ट ऑफिस की एफडी एक निश्चित समय में आपको करीब 2 लाख रुपये का ब्याज का फायदा करवा सकती है, जबकि आपकी मूल राशि जस की तस बरकरार रहेगी। यानी बैठे बैठे आपको केवल एफडी में निवेश करके 2 लाख रुपये का ब्याज मिल जाएगा। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस खास एफडी योजना के बारे में।
ये है पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम
पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट में 1, 2, 3 और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि आप किसी एक अकाउंट में एक बार ही निवेश कर सकते हैं। वैसे पोस्ट ऑफिस अपने पास जितने चाहे अकाउंट खोलने का ऑप्शन देता है। इसकी टर्म डिपॉजिट में न्यूनतम 1000 रुपये और फिर 100 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस में ब्याज का कैल्कुलेशन हर तिमाही में होता है। लेकिन आपको ब्याज का भुगतान सालाना आधार पर ही होगा। पोस्ट ऑफिस एक साल, दो साल और तीन की टाइम या टर्म डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी तथा 5 साल 6.7 फीसदी वार्षिक ब्याज देता है।
ऐसे खुलवायें खाता
पोस्ट ऑफिस की टाइम या टर्म डिपॉजिट स्कीम में आप कम से कम 1,000 रुपये से खाता खुलवा सकते है। इसमें निवेश की अधिकतम कोई लिमिट नहीं रखी गई है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो यह भी जरूरी नहीं है कि पोस्ट ऑफिस आपके घर के पास हो। असल में आप किसी अन्य बैंक में जाकर भी इस योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी जैसे प्राइवेट बैंकों के अलावा सरकारी बैंकों को भी इस योजना का अकाउंट खोलने की इजाजत दे रखी है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में कोई अकेला व्यस्क, जॉइंट अकाउंट (अधिकतम तीन वयस्क) और नाबालिग के लिए उसका अभिभावक खाता खुलवा सकता है।
खाते को ट्रांसफर भी करवाने का ऑप्शन
पोस्ट ऑफिस अपनी इस योजना में नॉमिनी का भी ऑप्शन देता है। यदि आप चाहें तो इस स्कीम के खाते को पोस्ट ऑफिस की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर भी करवा सकते हैं। एक और खास सुविधा जो इस स्कीम में मिलती है वो ये कि सिंगल अकाउंट को जॉइंट और जॉइंट अकाउंट को सिंगल अकाउंट में भी बदलवाया जा सकता है। इसके अलावा ब्याज के भुगतान के लिए यदि आप हर साल ब्याज नहीं लेना चाहते तो पोस्ट ऑफिस से अनुरोध करके आप सालाना ब्याज को अपने पोस्ट ऑफिस बचत खाते में ट्रांसफर करने को कह सकते हैं। ऐसा करने पर आपको दोगुना फायदा होगा। क्योंकि ब्याज बचत खाते में आने पर आपको यहां भी ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
