GR Exclusive: दुनियाभर में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाएगा. इस दिन को खास महिलाओं को डेडिकेट किया जाता है. साथ ही उनकी उपलब्धियों और योगदान का सम्मान किया जाता है. खासकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट की बात करें तो महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है. देश की इकोनॉमी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमीज में शामिल है और वित्त मंत्रालय की कमान महिला के हाथों में है. निर्मला सीतारमण देश की वित्त मंत्री हैं. हाल के दिनों में महिला निवेशकों की संख्या में भी जोरदार बढ़त दर्ज किया गया है.
ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म Groww की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड में महिलाओं से संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसमें टीयर-3 और टीयर-4 सिटीज में सबसे ज्यादा बढ़ी है. SIP ग्रोथ को 30 साल से कम उम्र की महिलाएं लीड कर रही हैं. SBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर 4 निवेशकों में से 1 महिला निवेशक हैं. ऐसे में जरूरी है कि इस विश्व महिला दिवस निवेश से जुड़ी बातें हो. इसीलिए GoodReturns ने Whiteoak Capital AMC की फंड मैनेजर तृप्ति अग्रवाल से एक्सक्लूसिव बातचीत की...
सवाल-1: शेयर बाजार में मौजूदा गिरावट के बीच क्या करें?
जवाब-1: बाजार में गिरावट से तो हर किसी को तकलीफ होती है. लेकिन आपने कब मार्केट एंट्री की है यह ज्यादा मायने रखता है. उदाहरण के तौर पर अगर 4 साल पहले कोविड के ठीक बाद निवेश शुरू किया है तो अच्छा टाइम भी देखा होगा. वहीं, पिछले सितंबर में एंट्री की होगी तो ज्यादा नुकसान हुआ होगा. लेकिन इक्विटीज का उतार-चढ़ाव वाला ही नेचर है. ऐसे में एक बात जरूर याद रखें कि कोई भी चीज एक ही डायरेक्शन में नहीं जाता. इस लिहाज से समझना होगा कि यह गिरावट हमेशा नहीं रहने वाला.
सवाल-2: महिलाएं महंगे सोने में निवेश करें या फिर गोल्ड ईटीएफ की तरफ रुख करें?
जवाब-2: हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि निवेश एक ही एसेट क्लास में नहीं रखना है. हमारे पास निवेश के कई ऑप्शन हैं, जिसमें इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड शामिल हैं. ऐसे में निवेशकों को किसी एक में निवेश करने के बजाय डायवर्सिफाय इनवेस्टमेंट करना चाहिए. इससे किसी एक के बेहतर या खराब परफॉर्मेंस का असर बहुत ज्यादा नहीं होगा.

सवाल-3: निवेश शुरू करने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
जबाव-3: सबसे बड़ी गलती निवेश शुरू करने में देरी है. ज्यादातर लोग इसे शुरू करने में आलस करते हैं. फिर मार्केट टाइमिंग को लेकर गलती करते हैं, जिसमें लोग सस्ते निवेश का इंतजार करते हैं. इन गलतियों से बचना चाहिए और निवेश को सिस्टमेटिकली शुरू कर देना चाहिए. ख्याल रखें कि निवेश को एक साथ नहीं, थोड़ा-थोड़ा करें. साथ ही पिछला रिटर्न देखकर निवेश करना भी बड़ी गलती है. एक ही एसेट क्लास में पैसा डालने से बचना चाहिए.
सवाल-4: फर्स्ट टाइम वीमेंस इनवेस्टर्स के लिए क्या हैं रिस्क?
जवाब-4: सबसे बड़ा रिस्क तो अंडरकॉन्फिडेंस है. क्योंकि ज्यादातर महिलाएं यह समझती हैं कि इनवेस्टमेंट समझ नहीं आता और इसका जिम्मा पुरुष को सौंप देती हैं. साथ ही आलस भी है. खासकर जो लोग अकाउंटिंग या फाइनेंस के फिल्ड से नहीं हैं उन्हें ऑनलाइन सीखने के लिए काफी मौके हैं. थोड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन सोशल मीडिया पर काफी अच्छे कॉन्टेंट हैं. इसके जरिए अपनी नॉलेज बढ़ानी चाहिए. समय लगेगा लेकिन फिर समझ आने लगेगा. साथ ही एक्सेल में रिटर्न कैलकुलेट करने वाले बेसिक फॉर्मूले और वेटेड एवरेज रिटर्न को सीखना है. फिर छोटे से अमाउंट के साथ निवेश को टेस्ट के तौर पर शुरुआत कर सकते हैं. और फिर जब समझ आ जाए तो निवेश ो शुरू िया जा सकता है.
सवाल-5: 30 साल की महिला रिटायरमेंट पर 1 करोड़ रुपए का फंड कैसे तैयार करें?
जवाब-5: अगर किसी 30 साल की महिला को रिटायरमेंट के लिए 1 करोड़ रुपए का कॉरपस तैयार करना है तो इसके लिए 25-30 साल की अवधि है. ऐसे में निवेश को डायवर्सिफाय रखना है, जिसे मल्टी एसेट अलोकेशन में डिवाइड करना चाहिए. इन एसेट क्लास में निवेशकों इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड को भी शामिल करना चाहिए. इस दौरान मार्केट की समझ अगर ना हो तो एक्सपर्ट के जरिए ही निवेश शुरू करें. इसके लिए अच्छे फाइनेंशियल एडवाइजर की जरूरत होगी.
सवाल-6: महिला दिवस पर आप कौन सा फंड या थीम रिकमेंड करना चाहेंगी?
जवाब-6: जब लोग बोलते हैं कि ये चलेगा ये नहीं चलेगा तो मेरा मानना है कि भारत एक तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है, जिसमें सभी सेक्टर में ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में मुझे लगता है कि कंजप्शन एक थीम के तौर अच्छा परफॉर्म कर सकता है. महिलाएं भी मुझसे समहत होंगी कि जो प्रोडक्ट पहले 2 इस्तेमाल कर रही थीं वो अब 5 प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रही हैं. मेरी टॉप पिक में बैंकिंग और फाइनेंशियल थीम बहुत बढ़िया नजर आ रहे हैं. इनका वैल्युएशंस भी आकर्षक है. इसके अलावा तीसरा टेक थीम है और चौथा थीम हेल्थकेयर पसंद है. अगर आपका थीमेटिक नहीं करना है तो फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश शुरू कर सकती हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications