नई दिल्ली, जुलाई 19। यदि आप अपने भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहे है। तो फिर ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे ही एक बेहतरीन स्कीम के बारे में बताएंगे। जहां कुछ ही छोटी सी रकम जमा करके कम ही वर्षों में एक बड़ी राशि पा सकते हैं। यह स्कीम सरकार से मान्यता प्राप्त है। इस योजना में आपको पेंशन की गारंटी मिलती है। यह योजना का लाभ रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर और अनेक अन्य कार्यों में लगे लोगों के लिए हैं।
यह स्कीम का फायदा किन्हें मिलेगा
ग्राहकों के पास बैंक खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन स्कीम के तहत कोई भी अंसगठित क्षेत्र से जुड़ा हुआ कामगर 40 वर्ष से कम जिनकी उम्र हो और किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा न ले रहा हो, वह इसका लाभ उठा सकते हैं। सबसे खास बात इस स्कीम में आवेदन करने वाले व्यक्ति की महीने की आय 15 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
कैसे मिलेंगे 36000 रूपए
यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र से इस योजना को शुरू करता है तो उसे हर महीने 55 रुपए जमा करना होंगे। यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष की उम्र से इस स्कीम को शुरू करेगा। तो उसे हर माह 200 रुपए जमा करना होंगे। वही 60 साल की उम्र पूरा होने के बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। 60 साल के बाद आपको 3000 रुपये महीना मतलब 36,000 रुपये साल की पेंशन मिलेगी।
आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए ग्राहकों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) मतलब की वसुधा केंद्र में जाकर सरकार के इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर चाहिए होगा साथ ही सहमति पत्र देना होगा।जो बैंक में भी देना होगा। जहां पर बैंक खाता होगा, तभी उसके बैंक खाते से पेंशन के लिए पैसा कटेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
