नई दिल्ली, मार्च 5। यदि आप अपने रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इंडिया पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने पर विचार करना चाहिए। रिटायरमेंट के बाद बेहतर जीवन के लिए, सरकारी योजनाएं निवेशकों को सुरक्षित और प्रभावशाली रिटर्न देती हैं। आपको यह भी जानने की जरूरत है कि इंडिया पोस्ट समय-समय पर कई नई और आकर्षक निवेश योजनाएं शुरू करता है जो आपके रिटायरमेंट को सुरक्षित कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (एमआईएस) की पेशकश करता है जो निवेशकों को नियमित मासिक पेंशन सुनिश्चित करती है। इसकी खासियत यह है कि आप एक बार में एकमुश्त राशि का निवेश करें और हर महीने पेंशन लेते रहें।
कौन खोल सकता है खाता
आप अकेले या एक जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। एक नाबालिग, जिसका अभिभावक होना जरूरी है या उसकी आयु 10 वर्ष से अधिक हो, उसका भी एमआईएस खाता खोला जा सकता है। इसके खाते को कम से कम 1000 रुपये से खोला जा सकता है और उसके बाद उसे 100 रुपये से गुणज में निवेश किया जा सकता है। एक व्यक्ति एक खाते में 4.5 लाख रुपये की राशि जमा कर सकता है। वहीं संयुक्त खाते में 9 लाख रुपये तक जमा हो सकते हैं। ब्याज का भुगतान खाता खोलने की तिथि से मैच्योरिटी तक हर एक माह पूरा होने के बाद किया जाता है।
ऐसे मिलेंगे हर महीने 4950 रु
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में इस समय निवेश पर 6.6 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। यानी यदि आप 4.5 लाख रुपये का निवेश करें तो सालाना ब्याज बनेगा 29,700 रुपये। इस तरह सिंगल खाताधारक हर माह 2,475 रुपये का ब्याज प्राप्त करेगा। यदि जॉइंट खाता है और उसमें 9 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो सालाना 59,400 रुपये का ब्याज होगा। इस तरह जॉइंट अकाउंट खुलवाने और 9 लाख रुपये का निवेश करने पर आपको हर महीने 4,950 रुपये मिलेंगे।
ये हैं जरूरी काम
इस योजना के लिए डाकघर में आपका बचत खाता होना चाहिए। फिर करीबी डाकघर में जाएँ। आवेदन पत्र भरें या डाकघर मासिक आय योजना आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ आईडी प्रूफ के लिए आधार या पासपोर्ट या वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करना होगा। आपको नॉमिनी बनाने की सुविधा मिलेगी। इस खाते को खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1000 रुपये है, जिसका भुगतान नकद या चेक द्वारा किया जा सकता है।
अकाउंट क्लोजर
एमआईएस खाता पांच साल के लिए वैलिड रहता है। खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष के अंत से पहले खाता बंद नहीं किया जा सकता है। अगर खाता एक साल बाद लेकिन 3 साल से पहले बंद कर दिया जाता है, तो चुकौती से पहले मूलधन से 2% काट लिया जाएगा। 3 साल बाद लेकिन खोलने की तारीख से 5 साल पहले, चुकौती से पहले मूलधन से 1% की कटौती की जाएगी।
2 से अधिक लोग
आप एक ऐसा संयुक्त एमआईएस खाता भी हो खोल सकते हैं जहां 2 या इससे भी अधिक लोग शामिल हों। प्राप्त राशि को सदस्यों के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications