आज के इस दौर में पैसों के इन्वेस्टमेंट की बात आती है, तो अधिकांश लोगों की पसंद एफडी में निवेश करना रहती है। इसकी खास वजह यह है कि FD में पैसा सेफ रहता है और फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। हालांकि निवेश करने के कई सारे विकल्प मौजूद है लेकिन जब भी पैसा इन्वेस्टमेंट की बात आती है तो सबसे पहले एफड़ी में निवेश करना चाहते हैं। चलिए आपको ऐसी तीन अहम सरकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो निवेशकों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
NSC योजना छोटे और बड़े निवेशकों दोनों के लिए बेहतर है। इसमें निवेश का समय 5 साल होता है और ब्याज दर 7.7 प्रतिशत है।
न्यूनतम निवेश: 1,000 रुपए
अधिकतम निवेश: कोई सीमा नहीं
NSC में निवेश करने का बड़ा फायदा यह है कि यह सुरक्षित निवेश है और समय पर अच्छे रिटर्न देता है। साथ ही, यह टैक्स बचत का लाभ भी प्रदान करता है, जिससे निवेशक अपनी आयकर देनदारी कम कर सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
PPF योजना लंबे समय के लिए निवेश करना चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। इसमें आप सालाना नियमित निवेश करके समय के साथ अच्छी रकम जमा कर सकते हैं।
समय: 15 साल
सालाना न्यूनतम निवेश: 500 रुपए
सालाना अधिकतम निवेश: 1.5 लाख रुपए
ब्याज दर: 7.1 प्रतिशत
PPF में निवेश से आपका पैसा सुरक्षित रहता है और समय के साथ बढ़ता है। यह योजना निवेशकों को टैक्स लाभ भी देती है, जिससे निवेश की कुल लागत कम हो जाती है।
किसान विकास पत्र (KVP)
KVP योजना पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित है और इसे शुरू करना आसान है। इसमें न्यूनतम निवेश राशि केवल 1,000 रुपये है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
समय: 115 महीने (लगभग 9.5 साल)
ब्याज दर: 7.5 प्रतिशत
KVP में निवेश करने से समय के साथ निवेशक की राशि बढ़कर डबल हो सकती है। यह योजना उन लोगों के लिए सही है जो सुरक्षित निवेश के साथ लंबे समय में अच्छा रिटर्न चाहते हैं।
अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित रखना चाहते हैं और बिना ज्यादा जोखिम लिए बढ़ाना चाहते हैं, तो NSC, PPF और KVP जैसी सरकारी योजनाएं सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। इनमें निवेश करने से न केवल आपका पैसा सुरक्षित रहेगा, बल्कि तय ब्याज दर के माध्यम से अच्छे रिटर्न की उम्मीद भी बनती है।
सरकारी योजनाओं में निवेश करना छोटे और बड़े निवेशक दोनों के लिए आसान है। इसलिए अपने वित्तीय लक्ष्य और निवेश क्षमता को देखते हुए इन विकल्पों पर विचार करना और समय रहते निवेश शुरू करना फायदेमंद रहेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
