नई दिल्ली, अक्टूबर 21। पैकेजिंग उद्योग की एक स्मॉल कैप कंपनी बीते एक साल में अपने पेनी स्टॉक के स्टेटस से बाहर आ गयी है। बीते 1 साल में यह 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंची। हम बात कर रहे हैं गोपाला पॉलिप्लास्ट की। पिछले सप्ताह में गोपाला पॉलिप्लास्ट का शेयर 1286.95 रु के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक गया। शेयर ने बीते एक साल में महज 4.25 रु से स्तर से मौजूदा 1050.95 रु तक का सफर तय किया है। आज ये 1050.95 रु के स्तर पर है। आज इस शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लगा हुआ है। ये 5 फीसदी की गिरावट के साथ 1050.95 रु पर ही है।
1 लाख रु को बनाया 2.46 करोड़ रु
4.25 रु के स्तर से 1050.95 रु तक पहुंचने में गोपाला पॉलिसीप्लास्ट ने निवेशकों को 24628 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया। इसने निवेशकों का पैसा 246 गुना से भी अधिक कर दिया। यानी अगर किसी ने 1 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में सिर्फ 1 लाख रु का निवेश किया हो तो 24628 फीसदी रिटर्न के साथ उसकी निवेश राशि 2.46 करोड़ रु से अधिक हो गयी होगी।
37 साल पुरानी है कंपनी
सोमानी परिवार द्वारा 1984 में शुरू की गयी गोपाला पॉलीप्लास्ट कादी (गुजरात) में बुने हुए कपड़े की एक यूनिट के रूप में शुरू हुई थी। फिर 10 साल बाद, कंपनी पब्लिक हो गई और गारमेंट एक्सेसरीज़ में शामिल हो गई। उसके बाद से कंपनी की दोनों यूनिट विस्तार और आधुनिकीकरण प्लांट पर काम कर रही हैं। इसके अलावा इसने एक प्राकृतिक गैस आधारित कैप्टिव पावर प्लांट चालू किया।
क्या बनाती है गोपाला पॉलीप्लास्ट
कंपनी भारत में बुना लेबल और पीपी बुना बैग बनाती है। सीमेंट, उर्वरक, चीनी, रसायन, खाद्यान्न आदि जैसे उद्योगों के लिए बुने हुए बोरे सबसे अच्छे और सबसे अधिक कम लागत वाले पैकेजिंग सॉल्यूशन होते हैं। इसके अलावा जंबो बैग भी हैं जो थोक मात्रा में पैक करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। बुना हुआ कपड़ा, जो बुने हुए बोरों का पहला फेज है, बेल लपेटने और तिरपाल के रूप में बारिश से सुरक्षा के लिए एक पसंदीदा उत्पाद है।
घाटे से आई मुनाफे में
कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार हो रहा है और वित्त वर्ष 2021 में इसका शुद्ध लाभ बढ़कर 63 करोड़ रु हो गया। जबकि पिछले 2 साल से कंपनी घाटे में चल रही थी। साथ ही इसका डेट टू इक्विटी 1.44 के उच्च स्तर पर रहा है। इसी के कारोबारी वाली अन्य कंपनियों में गोपाला पॉलिप्लास्ट ही सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है। इनमें कानपुर प्लास्ट, आरडीबी रसायन और ऋषि टेकटेक्स शामिल हैं।
क्यों आई तेजी
प्लास्टीन इंडिया द्वारा प्रस्तुत गोपाला पॉलिप्लास्ट की समाधान योजना को गुजरात-एनसीएलटी बेंच ने दी है। और अब प्रमुख शेयरहोल्डिंग प्रमोटरों के हाथों में है और बहुत कम संख्या में शेयरों का दैनिक आधार पर कारोबार होता है, रिटेल निवेशक इन शेयरों को अपने पास रखने में विफल होते हैं और इसलिए स्टॉक में बड़े पैमाने पर तेजी आई है। पर एक समय कंपनी के एनपीए अकाउंट बनने तक की नौबत आ गयी थी। इसलिए निवेश से पहले सावधानी बरतें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications