नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश पर कैसे अच्छा रिटर्न मिलता है, यह जानना हो तो 3 स्टॉक्स को देखा जा सकता है। केवल 5 साल में ही इन शेयर्स ने निवेश को कई गुना तक बढ़ा दिया है। वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि यह काफी अच्छे शेयर में इनमें अभी भी लंबे समय के लिए निवेश कर मौटा मुनाफा कमाया जा सकता है। जहां तक प्रतिशत में रिटर्न की बात है तो इन शेयर्स ने 700 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है। आइये जानते हैं इन अच्छा रिटर्न देने वाले शेयरों के बारे में और कैसे इन शेयरों से फायदा उठाएं, इस बारे में क्या हर हरे हैं जानकार।
पहला शेयर है एस्कॉर्ट्स का
ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स के शेयरों ने पिछले 5 साल में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैक्टर की मांग बढ़ने का फायदा इस शेयर हो हुआ है, जो आगे भी बना रहेगा। एस्कॉर्ट्स के शेयर ने बीते 5 साल में करीब 760 फीसदी का रिटर्न दिया है। आज से 5 साल पहले इस शेयर का रेट 160 रुपये के करीब था। वहीं आज एस्कॉर्ट्स के शेयर का रेट करीब 1380 रुपये है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू बढ़कर 7.60 लाख रुपये हो गई होगी।
फिलिप्स कार्बन ब्लैक ने भी दिया अच्छा रिटर्न
फिलिप्स कार्बन ब्लैक (पीसीबीएल) देश की सबसे बड़ी कार्बन ब्लैक प्रोड्यूसर कंपनी है। यह ऑटोमोटिव टायर में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख कच्चा माल है। देश में ऑटो मोबाइल सेक्टर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसका फायदा इस कंपनी को हुआ है। जहां तक इस शेयर के रिटर्न की बात है तो इसने बीते 5 साल में करीब 630 फीसदी का रिटर्न दिया है। आज से 5 साल पहले इस शेयर का रेट करीब 24 रुपये था। वहीं आज इस शेयर की कीमत करीब 175 रुपये है। इस प्रकार अगर किसी ने 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब 6,30 लाख रुपये होगी।
बायोकॉन ने भी दिया है अच्छा रिटर्न
देश के फार्मा सेक्टर की बॉयोकॉन एक प्रमुख कंपनी है। यह कंपनी अफोर्डेबल बॉयोसीमिलर्स, नॉवेल बॉयोलॉजिक्स और कॉम्प्लेक्स एपीआई का उत्पादन करती है। बॉयोकॉन के उत्पाद करीब 120 से ज्यादा देशों में निर्यात होते हैं। दुनिया के कई देशों में भारत की दवाओं का मांग तेजी से बढ़ी है, जिसका फायदा इस कंपनी को भी हो रहा है। बायोकॉन के शेयर ने बीते 5 सालों में करीब 450 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 5 साल करीब 85 रुपये का था। वहीं आज इस शेयर का रेट करीब 470 रुपये है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस शेयर 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4.70 लाख रुपये होगी।
वित्तीय क्षेत्र के जानकारों की राय
शेयर बाजार में वैसे तो निवेश को रिस्की निवेश कहा जाता है, लेकिन यहां पर रिटर्न भी बहुत ही अच्छा मिलता है। इसलिए वित्तीय बाजार के जानकार सलाह देते हैं कि हरदम अच्छी कंपनियों में निवेश करें और कम से कम 5 से 10 साल तक इस निवेश को बनाए रखें। ऐसा करने कें आमतौर पर हर बार फायदा होता है। ऊपर बताए तीनों शेयर निवेश के लिए अभी भी अच्छे हैं। अगर इनमें अगले 5 से 10 साल के लिए निवेश किया जाए तो अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
More From GoodReturns

SGB अर्ली रिडेम्प्शन: अगस्त में आखिरी मौका, 28-31 अगस्त तक ऐसे करें अप्लाई

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications