नई दिल्ली, अप्रैल 9। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की संख्या हजारों में है। पर उनमें से किस पर दांव लगाया जाए ये चुनना बहुत मुश्किल है। सही शेयर चुनने के लिए कुछ टिप्स होते हैं। पहला है कि आप अपने से रिसर्च करें और पता लगाएं कि किस कंपनी में ग्रोथ की संभावना दिख रही है। यदि आपके पास इतना समय न हो तो किसी एक्सपर्ट या ब्रोकरेज फर्म की सलाह पर शेयर चुना जा सकता है। यहां हम एक ऐसे ही शेयर की जानकारी लेकर आये हैं, जो आपको आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है। वैसे भी यह शेयर निवेशकों को 90 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है।
कौन सा है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग की। यही वो शेयर है जो अच्छी कमाई करा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये शेयर अपने मौजूदा रेट से दोगुने से भी ऊपर जा सकता है। ये शेयर इस समय 236.60 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए 500 रु तक जाने की उम्मीद जताई गयी है। इस लिहाज से यह शेयर मौजूदा रेट से 111 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कब छुएगा 500 रु का स्तर
अनुमान लगाया जा रहा है कि सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग का शेयर इसी साल दिसंबर तक 500 रु तक जा सकता है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार 500 रु से पहले जानकारों का अनुमान है कि यह शेयर 300 रु तक जा सकता है। उसके बाद यदि यह 350 रु का स्तर पार करता है तो फिर यह 500 रु तक जा सकता है। इस शेयर को 225-240 रु के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी। इस समय ये इसी दायरे में है।
क्यों है तेजी की उम्मीद
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग एक टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। ये इलेक्ट्रिफिकेशन, पावर ट्रांसमिशन लाइन और सोलार पावर प्लांट के लिए इंजीनियरिंग प्रोक्यूरमेंट एंड कंट्रोल सेवाएं देती है। इस बीच जल्द ही भारत में 5जी सर्विस शुरू हो सकती है। इसलिए लंबी अवधि में कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ सकता है। दूसरी बात यह है कि इस कंपनी की बुनियादी चीजें काफी अच्छी हैं। इसकी सेवाओं में टेलिकॉम टावरों के प्रोडक्शन के अलावा डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और फ्रेबिकेशन आदि शामिल हैं।
90 फीसदी रिटर्न
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग का शेयर इक्विटी बाजार में 28 जुलाई 2017 को आया था। तब से यह 5 साल से कम समय में 90.19 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2 साल पहले 9 अप्रैल 2020 को यह 41.10 रु पर था। तब से यह 475.7 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। जानकारों का मानना है कि नये निवेशकों के लिए यह शेयर काफी अच्छा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस समय सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग की मार्केट कैपिटल केवल 680.94 करोड़ रु है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 372.00 रु और निचला स्तर 207.05 रु रहा है। हाल ही में इस शेयर में बिकवाली देखी गयी, जिससे शेयर में कमजोरी आई थी। इसलिए भी जानकारों का मानना है कि ये अब खरीदने के स्तर पर है। पर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में कुछ भी निश्चित नहीं होता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications