Opportunity to earn money in shares of 5 government banks: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के शेयर पिछले एक साल में चैंपियन के रूप में उभरे हैं। इन बैंकों ने रिटर्न के मामले में प्राइवेट क्षेत्र के बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं विश्लेषकों को लगता है कि पीएसयू बैंकों में अभी भी दम बाकी है।
पिछले एक साल में, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे सरकारी बैंकों के शेयरों ने क्रमशः 187 प्रतिशत और 148 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी क्रमशः 126.12 प्रतिशत और 92.72 प्रतिशत का रिटर्न दर्ज किया है।

उच्च ब्याज दरों और मुद्रास्फीति की आशंका के बीच भी पीएसबी के प्रदर्शन पर नजर रखने वाले निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में पिछले वर्ष में 52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं इसी अवधि के दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स का रिटर्न केवल 12 प्रतिशत रहा है।
पीएसबी शेयरों में उछाल अगर देखा जाए तो निजी क्षेत्र के बैंकों के मिश्रित प्रदर्शन से बिल्कुल विपरीत है। हालांकि एचडीएफसी बैंक ने पिछले 1 वर्ष में 9.28 प्रतिशत का रिटर्न दर्ज किया है। लेकिन यह प्रदर्शन पीएसबी समकक्षों की तुलना में मामूली ही है। इसी दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का रिटर्न 5.93 प्रतिशत निगेटिव रहा है। हालाँकि, आईसीआईसीआई बैंक ने 7.15 प्रतिशत के रिटर्न के साथ स्थिरता बनाए रखी है। इसी समय के दौरान एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक ने क्रमशः 23.58 प्रतिशत और 27.28 प्रतिशत के रिटर्न दिया है।
एसबीआई, पीएनबी और बीओबी पर मॉर्गन स्टेनली पर ब्रोकरेज के राय
एसबीआई पर मार्गन स्टेनली ने इक्वल वेटेज की राय रखते हुए 670 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। एसबीआई का शेयर बीते कारोबारी दिवस पर 598 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं पीएनबी पर एलकेपी सिक्योरिटीज ने खरीद की सलाह के साथ 80 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। पीएनबी का शेयर बीते कारोबारी दिवस पर 74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा पर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीद की सलाह के साथ 260 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बीते कारोबारी दिवस पर 210 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं केनरा बैंक पर एलकेपी सिक्योरिटीज ने खरीद की सलाह के साथ 410 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। केनरा बैंक का शेयर बीते कारोबारी दिवस पर 364 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं यूनियन बैंक पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीद की सलाह के साथ 110 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। यूनियन बैंक का शेयर बीते कारोबारी दिवस पर 96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज कंपनियों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
