नई दिल्ली, मार्च 31। महामारी के दौरान गिरती ब्याज दरों के बीच कई अन्य बैंकों के साथ साथ एचडीएफसी बैंक ने 2020 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष सावधि जमा योजना शुरू की थी। इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च थी। मगर अब बैंक ने इस योजना को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। यह बुजुर्गों को मिलने वाले मौजूदा 0.50 प्रतिशत पर अतिरिक्त 0.25 प्रतिशत ब्याज प्रदान करता है। यानी आम तौर पर वैसे तो एचडीएफसी बैंक बाकी बैंकों की तरह वरिष्ठ नागरिकों 0.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है। मगर इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी के ऊपर 0.25 फीसदी ब्याज दर दी जाती है।
कितनी है ब्याज दर
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत सावधि जमा का विकल्प चुनता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.35 प्रतिशत होगी, जो कि युवा नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर से 0.75 प्रतिशत अधिक है।
कौन कर सकता है निवेश
यह ऑफर केवल 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए है, जो 5 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पांच साल और एक दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए खोलते हैं। यानी कम से कम उन्हें 5 साल 1 दिन की एफडी लेनी होगी।
किस-किस बैंक ने बढ़ाई थी एफडी रेट
मई 2020 में कोडिव-19 महामारी के कारण गिरती ब्याज दरों के बीच, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक जैसे बैंकों ने उच्च ब्याज दरों वाली विशेष सावधि जमा योजनाएं शुरू की थीं। ये स्पेशल स्कीमें केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए थीं।
ऑफर की अवधि बढ़ाई
एचडीएफसी बैंक की ओर से ऑफर थोड़े समय के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन बैंक ने अब ऑफर की अवधि बढ़ा दी है क्योंकि महामारी का असर अभी खत्म नहीं हुआ है।
यहां मिल रहा तगड़ा ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में नई एफडी ब्याज दरें पेश की हैं, जो 10 मार्च 2022 से लागू हैं। बैंक 7 दिनों से 10 वर्षों तक में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर आम जनता को 3.25 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ व्यक्तियों को 3.75 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में 7-14 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 3.25 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.75 फीसदी ब्याज मिलता है। 15-45 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3.25 फीसदी और 3.75 फीसदी ही हैं। 46-90 दिनों के लिए 4.25 फीसदी और 4.75 फीसदी, 91 दिनों से 6 महीनों के लिए 4.75 फीसदी और 5.25 फीसदी, 6 महीनों से अधिक से 9 महीनों तक के लिए 5.25 फीसदी और 5.75 फीसदी और 9 महीनों से अधिक से 1 साल से कम पर 5.75 फीसदी और 6.25 फीसदी हैं। वहीं 3 साल पर ये दरें 7 फीसदी और 7.50 फीसदी (सर्वाधिक) हैं। 3 साल से 5 साल से कम तक पर 6.5 फीसदी और 7 फीसदी, 5 साल पर 6.75 फीसदी और 7.25 फीसदी और 5 साल से 10 साल तक के लिए 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications