नयी दिल्ली। पिछले कई महीनों में ब्याज दरों में काफी तेज गिरावट आई है। कोरोना के बीच ब्याज दरें और तेजी से घटी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लिक्विडिटी के जरिए इकोनॉमी में ग्रोथ देने के लिए रेपो रेट को कम किया। मगर इससे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों पर भी नकारात्मक असर पड़ा, जो कि देश के कई वरिष्ठ नागरिकों के लिए इनकम का एक अच्छा सोर्स है। रिटायरमेंट के सालों में लोग इसे काफी पसंद करते हैं, क्योंकि ये गारंटीड इनकम वाला ऑप्शन है और पैसा भी सुरक्षित रहता है। मगर अब बैंको ने एफडी की ब्याज दरें काफी घटा दी हैं तो वरिष्ठ नागरिकों का भी मुनाफा कम हो गया है। पर अभी भी बड़े बैंको के अलावा कुछ छोटे बैंक ऐसे हैं जो एफडी पर ऊंची ब्याज दर दे रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 7 बैंकों के बारे में बताएंगे।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7-14 दिन से लेकर 5-10 साल तक की अवधि के लिए एफडी की पेशकश करता है। इसकी एफडी रेट 4 से 8 फीसदी तक है। मगर वरिष्ठ नागरिकों को ये 4 से 8.24 फीसदी तक ब्याज देता है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपको अधिकतम ब्याज मिलेगा 2-3 साल की एफडी पर। इस अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 8.24 फीसदी ब्याज मिलेगा। ये 2 करोड़ रु से कम की राशि पर ब्याज दर है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में भी 7-14 दिन से लेकर 5-10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। मगर इसकी एफडी रेट 4.50 से 8 फीसदी तक है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को ये 4.50 से 8.24 फीसदी तक ब्याज देता है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर सर्वाधिक ब्याज देता है। इस अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 8.24 फीसदी ब्याज मिलेगा। ये भी 2 करोड़ रु से कम की राशि की ब्याज दरें हैं।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक में 7-45 दिन से लेकर 66-84 महीनों तक की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक 4.00 से 7.50 फीसदी तक ब्याज देता है। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 36 से 42 महीनों की एफडी पर इतना ब्याज देता है। ये इसकी 2 करोड़ रु से कम की राशि के लिए ब्याज दरें हैं, जो 5 अक्टूबर 2020 से लागू हैं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
ये बैंक 7-14 दिन से लेकर 5-10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने का ऑप्शन देता है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम ब्याज मिलता है 2 साल 1 दिन से 887 दिन, 888 दिन और 889 दिन से 3 साल तक की एफडी पर। इन अवधियों पर वरिष्ठ नागरिकों को इस बैंक में 7.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की जाती है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.50 फीसदी की ब्याज दर देता है। इतनी ऊंची ब्याज दर आपको 700 दिन की एफडी पर मिलेगी। वैसे उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश करता है। ये बैंक की 2 करोड़ रु से कम की राशि पर ब्याज दरें हैं।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 4.25 फीसदी से 7.25 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश करता है। अधिकतम यानी 7.25 फीसदी की ब्याज दर 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीनों तक की एफडी पर पेश की जाती है।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। इतना ब्याज बैंक की तरफ से 900 दिनों की अवधि पर दिया जाता है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 4.25 फीसदी है, जो कि 15-30 और 31-45 दिन की अवधियों पर मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
