नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते एक तरफ शेयर बाजार को तगड़ा झटका लगा है तो वहीं इस संकट के समय में भी सोने की चमक बरकरार है। दरअसल गोल्ड ऐसे संकट के वक्त सुरक्षित निवेश इंस्ट्रूमेंट माना जाता है। निवेशक ऐसे मौकों पर शेयर बाजार से पैसा निकाल कर गोल्ड का रुख करते हैं। मौजूदा स्थिति में भी कुछ दिनों को छोड़ कर गोल्ड अपने उच्चतम लेवल पर ही कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था और आर्थिक मंदी की संभावना से गोल्ड की सेफ्टी अपील को और मजबूती मिलेगी और ये ऊपरी लेवल पर बरकरार रहेगा। 8 मई को सोने का भाव करीब 2 हफ्तों के उच्च स्तर से नीचे आया था, क्योंकि निवेशकों को कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने की उम्मीद थी। लेकिन आरबीआई के प्रोत्साहन वाले कदमों से गोल्ड उस सप्ताह में भी ऊपर चढ़ा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गोल्ड आने वाले समय में भी तगड़ा मुनाफा देगा।
कितना दे सकता है रिटर्न
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गोल्ड आने वाले तीन सालों तक 25 फीसदी का शानदार रिटर्न दे सकता है। यानी आपकी संपत्ति में अगले 3 सालों में बैठे-बैठे 75 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। सोने में एक हल्की गिरावट के बावजूद 2020-21 में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 थोड़ा अलग होगा क्योंकि वैश्विक ग्रोथ कमजोर बनी रहेगी, जिसकी वजह है कि कई अर्थव्यवस्थाएं मंदी के दौर से गुजर रही होंगी। इससे गोल्ड में निवेश बढ़ेगा और उस साल में भी यह 22-25 फीसदी का तगड़ा मुनाफा दे सकता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 2022-23 में गोल्ड आराम 15-20 फीसदी रिटर्न देगा।
बरकरार रहेगी सोने की चमक
केंद्रीय बैंकों की नीतियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था की खराब हालत के चलते सोने की चमक बरकरार रहेगी। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि सोने की कीमत भी तेजी से बढ़ेगी। सोने ने पहले से ही सभी निवेश ऑप्शन को पछाड़ दिया है और इसके आगे भी बेस्ट निवेश ऑप्शन बने रहने की उम्मीद है। कोरोनावायरस के अलावा अमेरिका-चीन के अलावा यूरोजोन और ऑस्ट्रेलिया के बीच तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट को एक्सपर्ट्स सोने के ऊपर चढ़ने की सीढ़ी मानते हैं। यही वजह है कि ये बाकी एसेट क्लास के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे सकता है।
पिछले 10 सालों का गोल्ड का रिटर्न :
- 2019 : 24.6 फीसदी
- 2018 : 7.6 फीसदी
- 2017 : 6.3 फीसदी
- 2016 : 10.1 फीसदी
- 2015 : -6.6 फीसदी
- 2014 : -6.0 फीसदी
- 2013 : -7.9 फीसदी
- 2012 : 12.4 फीसदी
- 2011 : 32.5 फीसदी
- 2010 : 24.2 फीसदी
पिछले कुछ सालों में गोल्ड का रिटर्न निगेटिव भी रहा है, मगर आने वाले सालों के लिए एक्सपर्ट इसमें जरूर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। जहां तक निवेश राशि का सवाल है तो एक्सपर्ट्स अपनी निवेश पूंजी का कम से कम 5 फीसदी और अधिकतम 15 फीसदी गोल्ड में निवेश करने की एडवाइज दे रहे हैं।
More From GoodReturns

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications