
How much gold will earn in 2023 : शेयर बाजार से लेकर बैंक एफडी तक ने कभी न कभी न लोगों को निराश किया है, लेकिन गोल्ड ने आज तक किसी को निराश नहीं किया है। यही कारण है कि लोगों का गोल्ड पर भरोसा सबसे ज्यादा है। ऐसे में जानिए इस साल गोल्ड कितनी कमाई कराएगा।
चालू वित्तीय साल में यानी जनवरी से लेकर अभी गोल्ड ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। गोल्ड का इस दौरान रिटर्न जहां 9 फीसदी का रहा है, वहीं शेयर बाजार ने इस दौरान 2 से लेकर 3 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
जानकारों का मानना है कि सोना चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 11 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है। यह रिटर्न अभी तक मिल चुके 9 फीसदी के रिटर्न के अलावा हो सकता है। इस तरह से देखा जा सकता है कि सोना इस साल भी अपनी चमक दिखाता रहेगा।
कोटक इन्वेटमेंट एडवाइजरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी अय्यर का कहना है कि गोल्ड को लेकर अभी वह पॉजिटिव हैं। इनका कहना है कि हर एक के पोर्टफोलियो में गोल्ड का होना अच्छी बात होती है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनॉलिस्ट (कमोडिटी) सैमिल गांधी के अनुसार अगर गोल्ड में 3 से 5 फीसदी का करेक्शन आता है तो यह खरीद के अच्छा मौका बन सकता है।
360 वन वैल्थ के ब्रोकरेज प्रमुख विरल शाह के अनुसार अगर एक से दो हफ्ते में सोना 2080 से लेकर 2100 डॉलर प्रति औंस का स्तर बनाए रखता है तो पूरी उम्मीद की जा सकती है कि सोना 2200 डॉलर प्रति औंस का रेट दिखा सकता है। ऐसे में उम्मीद रखी जा सकती है कि सोना आराम से 67,000 रुपये से लेकर 68,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर दिखा सकता है।

ऐसे में माना जा सकता है कि सोने की रैली अभी पूरी तरह से थमी नहीं है। इस वक्त सोने का अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर चल रहा है। वहीं चांदी का रेट 25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर चल रहा है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications