नई दिल्ली, अप्रैल 3। अगर आपका मन सोना खरीदने का है, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि क्या करें, तो यहां पर दी जा रही जानकारी आपके काम की हो सकती है। सोने का रेट पिछले कुछ दिन या कहें कि बीते एक या दो माह से काफी तेजी से ऊपर नीचे हुआ है। ऐसे में सराफा बाजार के जानकारों की राय काम की हो सकती है। यह जानकार बता रहे हैं कि सोने के रेट पर असर डालने वाले इस वक्त कई बड़े कारण हैं। इसलिए सोना खरीदने से पहले इन पर एक नजर डाल लेना सही रहेगा।
आइये जानते हैं इस वक्त सोना खरीदें या कुछ रुक कर सही रेट पर खरीदारी का इंतजार करें।
रूस और यूक्रेन की स्थिति भी डाल रही है असर
सराफा बाजार के एक जानकार के अनुसार रूस और यूक्रेन में अगर शांति होती है, तो गोल्ड के रेट पर इसका असर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में यह रेट कम होगा। हालांकि अभी रूस ने यूक्रेन पर अपनी आक्रमकता कुछ कम की है, लेकिन क्या यह बनी रहेगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, इस बार पर अभी कुछ कहना कठिन है।
अमेरिका की ब्याज दरें भी हैं महत्वपूर्ण
गोल्ड मार्केट के लिए अमेरिका में ब्याज दरों में आने वाला बदलाव भी असर डालता है। अगर अमेरिका का फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरें तेजी से बढ़ाना शुरू कर देता है, तो गोल्ड से पैसा निकलकर अमेरिकी बांड में जाने लगेगा। इससे गोल्ड का रेट कमजोर पड़ सकता है। वहीं हाल में अमेरिका में बॉन्ड यील्ड से जुड़ा डाटा पॉजिटिव रहा, लेकिन महंगाई के बड़ी चिंता है। आगे अमेरिका के महंगाई के आंकड़े अहम रहेंगे। अगर कोई सोने में निवेश करना चाहता है तो उसे इस पर नजर रखना चाहिए।
रुपया और डॉलर का आंकड़ा भी डालता है रेट पर असर
दुनिया के इन फैक्टर के अलावा गोल्ड के रेट पर भारतीय रुपया और अमेरिकी डालर के एक्सचेंज रेट का भी असर पड़ता है। भारत में गोल्ड का आयात किया जाता है। ऐसे में अगर रुपया कमजोर होगा तो गोल्ड के रेट पर नकारात्मक असर पड़ेगा। वैसे भी इस भारत को क्रूड आयल खरीदने के लिए ज्यादा डालर खर्च करने पड़ रहे हैं।
डॉलर इंडेक्स की चाल पर रखें नजर
सराफा बाजार के एक जानकार के अनुसार डॉलर इंडेक्स में मजबूती का रुख नजर आ रहा है। इससे हाजिर बाजार में सोने के रेट में बढ़ना रुक गया है। अगर इस इंडेक्स में और मजबूती आती है तो गोल्ड की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications