Gold vs Silver vs Sensex: शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रहा है. बाजार ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है. इक्विटी मार्केट के साथ बुलियन मार्केट में जोश है. सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. हालांकि, चांदी की कीमतें अभी भी रिकॉर्ड हाई से दूर हैं. 2024 में अब तक सोने का भाव 20%, चांदी 24% और सेंसेक्स 17% उछल चुके हैं.
19 साल में 10 गुना बढ़ा निवेशकों का पैसा
बुलियन मार्केट और इक्विटी मार्केट की चाल को बीते 19 साल के लिहाज से देखें तो गोल्ड ने सिल्वर और सेंसेक्स को आउटपरफॉर्म किया है. आगे भी सोने और चांदी के लिए बुलिश आउटलुक हैं. जबकि स्टॉक मार्केट के लिए शॉर्ट टर्म आउटलुक वैल्युएशंस के लिहाज से कमजोर हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए मजबूत हैं.

सोना, चांदी और सेंसेक्स की चाल को बीते 19 साल के लिहाज से ट्रैक करें तो गोल्ड ने आउटपरफॉर्म किया है. 2005 से 25 सितंबर 2024 तक सोने का रिटर्न करीब 900% है. यानी सोने का भाव करीब 10 गुना बढ़ा है. चांदी भी 625% और सेंसेक्स 800 फीसदी उछला है.
2024 अंत तक कितना बढ़ेगा सोना-चांदी?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने का भाव इस साल और बढ़ेगा. 2024 के अंत तक MCX पर सोने की कीमत 79000 से 80000 रुपए तक जाने की उम्मीद है. क्योंकि अमेरिकी सेंट्रल बैंक आने वाली पॉलिसी मीटिंग में दरें घटाएगी. इससे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड पर दबाव बनेगा. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव से निवेशक इनवेस्टमेंट के लिए सोने को पहली पसंद बनाना जारी रखेंगे.

आगे उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक खासकर चीन का सेंट्रल बैंक लगातार सोने में खरीदारी कर रही. इसके अलावा गोल्ड ETF में इनफ्लो भी बढ़ रहा है. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा. अजय केडिया ने कहा कि कॉमैक्स पर चांदी की कीमत तेजी से बढ़ेंगी, जोकि 70 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल जाएंगी.
इक्विटी मार्केट में जारी रहेगा बुलरन?
Dezerv के को-फाउंडर वैभव पोरवाल ने कहा कि बाजार का मौजूदा लेवल मार्केट फंडामेंटल और लिक्विडिटी फ्लो को दर्शा रहा. फंडामेंटल के लिहाज से बाजार को 12 से 15 फीसदी रिटर्न प्रतिवर्ष देना चाहिए. मजबूत लिक्विडिटी के दम पर मार्केट में दमदार खरीदारी के मोमेंटम बना हुआ है. ऐसी स्थिति में मार्केट की रैली आगे भी जारी रह सकती है. उन्होंने कहा कि बाजार शॉर्ट टर्म तेजी जारी रखेगा और सेंसेक्स 1 लाख का लेवल छू सकता है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
