Gold Vs Gold ETF: धनतेरस और दिवाली चंद दिन और बाकी रह गए हैं. शुभ मुहूर्त पर लोग निवेश करते हैं. आमतौर पर देश में धनतेरस पर सोना खरीदने का चलन है. सोने में निवेश के कई विकल्प हैं, जिसमें से एक ईटीएफ भी है. हालांकि, ज्यादातर निवेशक खरीदारी के लिए फिजिकल गोल्ड को ही पहली पसंद रखते हैं. इसके तहत कॉइन, बार या फिर गहने खरीदते हैं. जबकि ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड एंड फंड्स के जरिए निवेशक गोल्ड या गोल्ड एसेट में शेयर के जरिए हिस्सा खरीदते हैं.
फिजिकल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ के रिटर्न
फिजिकल गोल्ड की बात करें तो कीमतों में पिछले कुछ सालों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने का भाव करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है. 22 कैरेट सोने की कीमत चढ़कर 23 अक्टूबर को 80,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
21 अक्टूबर, 2023 को कीमतें 61,690 रुपए और 21 अक्टूबर, 2021 को कीमत 47,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. 2021 से अबतक की कीमतों में करीब 70 फीसदी उछाल दर्ज की गई है. साल 2019 की 21 अक्टूबर को 10 ग्राम की कीमत 38,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर भाव था. इस लिहाज से मौजूदा कीमत करीब 110 फीसदी उछल गई है.

ईटीएफ की बात करें तो मौजूदा समय में बाजार में करीब 17 गोल्ड ईटीएफ स्कीम हैं. एक साल में औसतन रिटर्न करीब 30 फीसदी है. 3 साल का रिटर्न करीब 17 फीसदी और 5 साल का रिटर्न करीब 14 फीसदी है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के कैलकुलेशन के मुताबिक एलआईसी म्यूचुअल फंड गोल्ड ईटीएफ ने 1 साल में करीब 30 फीसदी, 3 साल में 17.50 फीसदी और 5 साल में करीब 14 फीसदी का रिटर्न दिया है.
फिजिकल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ
1, 3 और 5 साल के रिटर्न के लिहाज से लंबी अवधि में फिजिकल गोल्ड का रिटर्न ज्यादा रहा. क्योंकि गोल्ड ईटीएफ ने एक साल की अवधि में 29 फीसदी का रिटर्न दिया, जबकि फिजिकल गोल्ड का रिटर्न सालभर में 30 फीसदी से भी ज्यादा रहा. 3 साल में गोल्ड ईटीएफ 59 फीसदी का रिटर्न दिया, जबकि फिजिकल गोल्ड ने 69 फीसदी का रिटर्न दिया है.
धनतेरस कब मनाया जाएगा?
दिवाली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस, हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगा. इस लिहाज से धनतेरस 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
