Gold-Silver Price Today: बुलियन मार्केट में आज मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही. सोने और चांदी की कीमतों में चमक दर्ज की जा रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों के रेटेस में उछाल देखने को मिल रहा है. जबकि सोने का भाव कॉमैक्स पर 2 महीने की ऊंचाई से फिसल गया है. इंट्राडे में सोने और चांदी के लिए क्या लेवल अहम हैं? चलिए जानते हैं...
आज सोने और चांदी की कीमतें
वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में आज 28 जनवरी को तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनो के रेट्स में उछाल देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा 200 रुपए की मजबूती के साथ 79782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमत भी 160 रुपए की मजबूती के साथ 90385 रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गई है.

सोने और चांदी पर आउटलुक
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि गोल्ड के लिए रेजिस्टेंस लेनल 79990-80395-80640 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि सपोर्ट लेवल 79340-79095-78690 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. सिल्वर के लिए रेजिस्टेंस लेवल 91280-92345-93300 रुपए प्रति किलोग्राम है. जबकि 89260-88305-87240 रुपए प्रति किलोग्राम सपोर्ट लेवल है.
ग्लोबल मार्केट में टूटा सोने का भाव!
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर कीमतें 2 महीने के हाई से फिसल गया है. विदेशी बाजारों में सोने का भाव सोमवार को 2735 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. जबकि इससे पहले के ट्रेडिंग सेशन में 2770 डॉलर के लेवल तक पहुंचा, जोकि 2 महीने का हाई है. अजय केडिया के मुताबिक निवेशक सोने में निवेश की बजाय फिक्स्ड इनकम और डिफेंसिव इक्विटीज को पसंद कर रहे. जबकि इस साल ब्याज दरें घटने का अनुमान है. हालांकि, इस साल दरें बिना बदलाव के रहेंगी. उन्होंने कहा कि महंगाई के हालिया आंकड़े कमजोर रहे, जिससे फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल से हॉकिश गाइडेंस की उम्मीद है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
