Gold-Silver Price: बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. घरेलू वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड रैली देखने को मिल रही. फेस्टिव सीजन में मजबूती डिमांड के चलते तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1 लाख रुपए के रिकॉर्ड लेवल के पार निकल गई है. सोने का भाव भी ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है.
एमसीएक्स पर टूटे रिकॉर्ड
भारतीय वायदा बाजार में सोने की रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है. सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव करीब 500 रुपए आज उछल गया है, जिससे कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया. आज 21 अक्टूबर को पहली बार सोने का 10 ग्राम रेट 78240 रुपए पर पहुंचा. चांदी की कीमतों में तूफानी दर्ज की जा रही. दिसंबर वायदा का भाव करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 98150 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा.
मार्च कॉन्ट्रैक्ट का रेट पहली बार 1 लाख रुपए के पार निकल गया है. यह कारोबारी सेशन के दौरान 100564 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची. मई कॉन्ट्रैक्ट का रेट भी 2775 रुपए की मजबूती के साथ 101996 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.

क्यों भाग रहे सोने और चांदी के रेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. इसकी वजह बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन है. क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव कम होता नहीं नजर आ रहा है. साथ ही ग्लोबल रिस्क भी कीमतों में जोश भरने का काम कर रहा है.
अगले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन भी है. चीन में भी एक्शन देखने को मिल रहा है. केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि इंडस्ट्रियल डिमांड के बढ़ने से चांदी की कीमत आगे 40 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच सकता है.
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों में भी चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर चांदी का रेट करीब सवा तीन फीसदी उछल गया है, जोकि 34.30 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. सोना भी करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 2746 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. दोनों की कीमतें फिलहाल ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
