सोने की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं, ऐसे में महिलाएं जेवर खरीदने से बच रही हैं। महिलाओं को जेवरों से लगाव किसी से छिपा हीं है।
नई दिल्ली। सोने की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं, ऐसे में महिलाएं जेवर खरीदने से बच रही हैं। महिलाओं को जेवरों से लगाव किसी से छिपा हीं है। यही कारण है कि बाजार में आजकल सोने की ज्वैलरी सस्ते में खूब लांच हो रही है। अगर आप सोने की अंगूठी खरीदना चाहें तो हम आपको यहां पर ढेर सारे बता रहे हैं, जो 10,000 रुपये से भी कम के हैं। यह सभी सोने की अंगूठियां देश के नामी गिरामी ज्वैलरों की तरफ से बाजार में पेश की गई हैं।

अभी ये है सोने का भाव
सोने की हाजिर भाव अभी 51536 रुपये पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं एक्सपर्ट का मानना है कि सोना दिवाली तक 60 हजारी हो सकता है। ऐसे में भी आप मात्र 10000 रुपये से भी कम में सोने की अंगूठी आराम से खरीदने सकते हैं।
टॉप 5 पीसी ज्वेलर्स अंगूठी, 10 हजार से कम कीमत
- प्रोडक्ट कोड ZLR00323 जो कि 7,142 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.27 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड OOZLR00891MM-FSY20 जो कि 8,433 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.25 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड ZLR00854 जो कि 8,441 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.49 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड ZLR00895 जो कि 9,057 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.54 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड OOZLR00322MM-FSY20 जो कि 9,216 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.4 ग्राम है।
नोट : अगर आप इस साइट से सोना खरीदते हैं, तो इसे आप 7 से 15 दिनों के अंदर ही रिर्टन या एक्सचेंज कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी के वेबसाइट पर जा सकते हैं।
टॉप 5 तनिष्क ज्वेलर्स अंगूठी, 10 हजार से कम कीमत
- प्रोडक्ट कोड 513218FLYCAA002EA000112 जो कि 5,085 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 0.757 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड 513218FMACAA002EA000170 जो कि 6,065 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 0.903 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड 512214FLECAA002JA005286 जो कि 6,839 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.043 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड 51T815FHNPAA002JA005200 जो कि 8,636 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.317 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड 51T442FHSCAA002JA005262 जो कि 9,174 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.399 ग्राम है।
नोट : अगर आप इस साइट से सोना खरीदते है तो इसे आप 7 दिनों के अंदर ही रिर्टन या एक्सचेंज कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी के वेबसाइट पर जा सकते हैं।
टॉप 5 मालाबार ज्वेलर्स अंगूठी, 10 हजार से कम कीमत
- प्रोडक्ट कोड RGDZHRN057 जो कि 5,470 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 0.91 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड FRGEDZRZRGH996 जो कि 7,601 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.26 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड MHAAAAAAEOMW जो कि 7,755 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.25 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड SKYFRDZ086 जो कि 8,045 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.39 ग्राम है।
- प्रोडक्ट कोड MHAAAAAAEOPT जो कि 9,430 रुपये की है। यह 22 कैरेट सोने की शुद्धता के साथ उपलब्ध है। इस अंगूठी की वजन लगभग 1.52 ग्राम है।
नोट : अगर आप इस साइट से सोना खरीदते है तो इसे आप 14 दिनों के अंदर ही रिर्टन या एक्सचेंज कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी के वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
ऑनलाइन सोना खरीदने वक्त इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन सोना खरीदने के बारे सोच रहे हैं तो सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। हर शहर में सोने के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावा जरूरी है कि आपको शुद्ध सोना के बारे सही जानकारी हो। ज्यादातर लोग इसे अपनी सेविंग के तौर पर खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस सोना खरीदने जा रहे हैं तो ये बात जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि, सोने के पीछे छुपा है टैक्स के एक नियम, शुद्ध सोना, सोने की कीमत, हॉलमार्क आदि कई ऐसी चीज़ है जिससे ध्यान रखने की जरुरत है।
ऐसे सोने की करें पहचान
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं। लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
हॉलमार्क सोने के गहनों पर होंगी ये चार प्रमुख चीजें
सोने की हॉलमार्किंग बहुमूल्य धातुओं की शुद्धता का प्रमाण है और फिलहाल ऐसा करना स्वैच्छिक है। बीआईएस पहले से ही अप्रैल 2000 से सोने के आभूषणों के लिए एक हॉलमार्किंग योजना चला रहा है और मौजूदा समय में लगभग 40 फीसदी स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग की जा रही है। निर्यात के लिए सोने की हॉलमार्किंग आवश्यक नहीं है। जानकारी दें कि हॉलमार्किंग सोने के किसी ऐसे सामान पर लागू नहीं होगा, जिसका उपयोग चिकित्सा, दंत चिकित्सा, पशु चिकित्सा, वैज्ञानिक या औद्योगिक उद्देश्यों, सोने के धागे वाले सामान के लिए किया जाता है। हॉलमार्क वाले सोने के गहनों में चार प्रमुख चीजें होंगी- बीआईएस चिन्ह होगा; कैरेट की विशुद्धता; आकलनकर्ता एवं हॉलमार्किंग केन्द्रों का पहचान चिह्न या संख्या के अलावा आभूषण विक्रेता का पहचान चिह्न या उनका पहचान नंबर।
जानिए कितने कैरेट सोने में कितनी फीसद होती है शुद्धता
- 14 कैरेट- 58.3 फीसद (583)
- 18 कैरेट- 75 फीसद (750)
- 20 कैरेट- 83.3 फीसद (833)
- 22 कैरेट- 91.7 फीसद (917)
- 24 कैरेट- 99.9 फीसद (999)
हॉलमार्किंग पर विषेश तौर पर दें ध्यान
हॉलमार्क पर पांच अंक होते हैं। सभी कैरेट का हॉलमार्क अलग होता है। ये अंक ही सोने की शुद्धता तय करते हैं। उदाहरण के तौर पर 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में कोई शक नहीं रहता। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालित एवं नियमित होती है। हॉलमार्किंग से सोना-चांदी की शुद्धता प्रमाणित होती है। हालांकि, कई ज्वैलर्स बिना जांच प्रकिया के ही हॉलमार्क लगा देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि हॉलमार्क ओरिजनल है या नहीं? असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान बना होता है।
इस तरह तय होती है गोल्ड की कीमत
बता दें कि आभूषण में अंकित नंबर को देखकर आसानी से समझ सकते हैं कि आपका आभूषण कितने कैरेट सोने का बना हुआ है। इसी के हिसाब से आपके आभूषण की कीमत भी तय होती है। उदाहरण के लिए अगर 24 कैरेट सोने का दाम 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो बाजार में इसकी बनी ज्वैलरी की कीमत मेकिंग चार्ज को हटाकर (40000/24)X22=36,666.66 रुपये होगी। ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब ग्राहक की लापरवाही का फायदा उठाकर ज्वेलर आपको 22 कैरेट सोना 24 कैरेट के दाम पर बेच देता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
बिल लेना कभी न भूलें
इतना ही नहीं हर वस्तु के साथ पर्ची पर वजन का उल्लेख होता है। इसके बाद भी आश्वस्त होने और सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन पर वजन की जांच करें जो सभी ज्वैलर्स के पास उपलब्ध रहती है। सोना खरीदने के बाद, जैसा कि आप पहले ही जीएसटी का भुगतान कर चुके हैं, रसीद के लिए आग्रह करें और इसे सुरक्षित रखें। गोल्ड की खरीदारी करते वक्त पक्का बिल जरूर लें। कई लोग जान-पहचान की दुकान से खरीदारी करते वक्त बिल को तवज्जो नहीं देते, जो कि गलत है। सोना चाहे जहां से खरीदें लेकिन उसका पक्का बिल लेना न भूलें। इस बात का भी विशेष तौर पर ध्यान रखें कि उसमें खरीदी गई ज्वैलरी, मेकिंग चार्ज और दुकानदार आदि की पूरी डिटेल हो।
मेकिंग चार्जेस पर ध्यान दें
गोल्ड ज्वैलरी बनवाते वक्त उस पर किए गए काम के हिसाब से मेकिंग चार्ज लिया जाता है। आपको बता दें कि ज्वैलरी जितने बारीक काम वाली होती है, उसका मेकिंग चार्ज ज्यादा रहता है। त्योहारों के टाइम पर डिमांड ज्यादा रहती है। लेकिन सही तो यह है कि मेकिंग चार्ज को लेकर आप जितनी बार्गेनिंग कर सकते हैं करें। गोल्ड कॉइन में 0.5 ग्राम के मिनिमम वेट के गोल्ड के कॉइन भी खरीदे जा सकते हैं और इसलिए ज्वैलरी के मुकाबले इन पर मेकिंग चार्ज भी कम होता है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications