नई दिल्ली। एक तरफ कोरोना महामारी के कारण लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गोल्ड में निवेश करने वालों पर लक्ष्मी जी की काफी कृपा हो रही है। जहां बैंकों में एक साल में 6 फीसदी का भी ब्याज नहीं मिल रहा है, वहीं गोल्ड ने जनवरी से लेकर अभी तक यानी 7 महीने में ही 37 फीसदी तक का रिटर्न दे दिया है। गोल्ड का रेट अब 50000 रुपये प्रति दस ग्राम के पार निकल चुका है। ऐसे में आइये जानते हैं फायदा कैसे हुआ और आगे गोल्ड में निवेशक अब क्या करें।
जानिए कितना बढ़ा गोल्ड का रेट
गोल्ड ने इस साल निवेशकों को खूब फायदा दिया है। इस साल शुरुआती 7 महीनों में सोने ने निवेशकों को करीब 37 फीसदी रिटर्न दिया है। रेट के हिसाब से देखा जाए तो सोना की कीमत इस साल 14400 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ चुकी है। जानकारों की राय है कि सोने में अभी तेजी बनी रहेगी। जानकारों के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने सुरक्षित निवेश का जरिया बना रहेगा। जानकारेां की अनुसार सिर्फ अगस्त में ही सोना मौजूदा भाव से 2.5 से 3 फीसदी और रिटर्न दे सकता है।
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना
शुक्रवार के कारोबार में सोना आलटाइम हाई पर पहुंच गया। सोने में तेजी है और इसने एमसीएक्स पर 53526 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव छूआ। वहीं सोने का रेट 31 दिसंबर 2019 को 39108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। और 31 जुलाई 2020 को सोने को रेट 53526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस प्रकार हर 10 ग्राम पर सोने का रेट 14418 रुपये या करीब 37 फीसदी बढ़ गया।
अगस्त में अच्छा रिटर्न दे सकता है गोल्ड
अगर गोल्ड रेट और रिटर्न की हिस्ट्री देखी जाए तो पिछले 10 साल में इसने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। आंकड़ों के अनुसार साल 2011 से 2019 के बीच हर साल अगस्त में औसतन 7.51 फीसदी रिटर्न मिला है। पिछले 10 साल में सिर्फ 2 साल ही अगस्त महीने में सोने ने निगेटिव रिटर्न दिया है। इस साल की बात करें तो कई पॉजिटिव फैक्टर सोने के कारण सोने में तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में अगस्त में सोना 54500 रुपये से 55000 रुपये प्रति ग्राम का भाव छू सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
