Gold Rate Today: देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. तुलसी विवाह के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई है. ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड भी बढ़ गई है. इस बीच अच्छी बात ये है कि नवंबर में अब तक कीमतें तेजी से गिरी हैं, जोकि 4 फीसदी गिर चुकी हैं. हालांकि आज 13 नवंबर को वायदा बाजार में भाव बढ़ गए हैं. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में भाव करीब 2 महीने के निचले स्तरों से चढ़ गया है.
आज महंगा हो गया सोना-चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही. सोने का दिसंबर वायदा करीब 180 रुपए बढ़ गया है, जोकि 75000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इससे पहले पिछले महीने यानी अक्टूबर में सोने और चांदी की कीमतें 6-6% चढ़ गई थी.
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज और करेंसी प्रोडक्ट्स हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि टेक्निकली सोने का ट्रेंड बिकवाली वाला है. ऐसे में एमसीएक्स पर सोने के दिसंबर वायदा के लिए सपोर्ट लेवल 74480/73500 रुपए प्रति 10 ग्राम का है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 75405/76080 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं.

वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है. दिसंबर वायदा 800 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है, जोकि 90130 रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गया है. इसने अक्टूबर में रिकॉर्ड हाई बनाया, जोकि 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.
लगातार टूट रहा सोने का भाव
सोने का भाव नवंबर में अब तक 4 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. विदेशी बाजारों में भाव करीब 2 महीने के निचले स्तर तक फिसल गया. कीमतों पर दबाव बनाने का काम मजबूत अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर चिंताएं हैं.
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि मजबूत होता डॉलर और कमजोर ग्लोबल इकोनॉमी का असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा. चांदी का रेट करीब 1 महीने और सोने का भाव करीब 2 महीने के निचले स्तर पर आ गया है.
सोने और चांदी की कीमतें
विदेशी बाजारों में सोने का भाव
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी का असर डॉलर पर दिख रहा, जोकि लगातार मजबूत हो रहा. इसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही. लगातार गिरावट के बाद आज निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही.
कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 2617 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. चांदी की कीमत भी करीब सवा फीसदी की उछाल के साथ 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है.
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिहाज से सोने का ट्रेंड शॉर्ट टर्म के लिए गिरावट वाला है. इसके लिए 2580/2545 डॉलर प्रति ऑन्स सपोर्ट लेवल है. जबकि 2626/2640 डॉलर प्रति ऑन्स अहम रेजिस्टेंस लेवल है. बताते चलें कि डॉलर इंडेक्स 106 के करीब पहुंच गया है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications