Gold Rate Today in India: देश के सर्राफा बाजार में आज सोमवार को कमजोरी दर्ज की जा रही. लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है. देश में सर्राफा बाजार में 2 दिसंबर को सोने का रेट 6500 रुपए तक सस्ता हो गया है. आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7090 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7735 रुपए प्रति ग्राम पर फिसल गया है. सर्राफा बाजार की ही तरह वायदा बाजार में भी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है.
सस्ता हो गया सोने का भाव
देश में आज सोना सस्ता मिल रहा है. सर्राफा बाजार में 2दिसंबर को रेट्स में गिरावट दर्ज की जा रही है. कमजोरी के चलते 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का रेट आज 600 रुपए सस्ता हो गया है. इस लिहाज से 10 ग्राम का रेट 70900 रुपए पर फिसल गया है, जोकि कल 71500 रुपए पर था. 100 ग्राम सोने का रेट भी 6000 रुपए सस्ता हो गया है, जोकि 709000 रुपए पर आ गया है.
24 कैरेट सोने का भाव भी सोमवार को 650 रुपए गिर गया है, जोकि 77350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 6500 रुपए की कमजोर के साथ 773500 रुपए पर बिक रहा है. जबकि 18 कैरेट सोना की कीमत में आज 490 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. यह उछाल के साथ 58010 रुपए पर फिसल गया है. वहीं, 100 ग्राम का रेट भी 4900 रुपए की गिरावट के साथ 580100 पर फिसल गया है.

वायदा बाजार में आज सोने और चांदी के रेट्स
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव लाल निशान में आ गया है. सुबह साढ़े दस बजे भाव करीब 700 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. दिसंबर वायदा का 10 ग्राम का ताजा रेट 75670 रुपए पर फिसल गया है, जबकि सितंबर में रेट 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. चांदी का भाव करीब 830 रुपए गिर गया है. दिसंबर वायदा 88050 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसका लाइफटाइम हाई लेवल 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
घरेलू बाजारों के साथ विदेशी मार्केट में भी सोने का रेट गिर गया है. कॉमैक्स पर सोना करीब सवा फीसदी की गिरावट के साथ 2650 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. चांदी की कीमत भी करीब डेढ़ फीसदी गिरकर 31 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
