Gold Rate Today: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का बजट पेश किया. बजट के बाद आज 3 फरवरी को पहला कारोबारी दिन है. कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों के भाव गिर गए हैं. घरेलू बाजार में शनिवार को रिकॉर्ड लेवल पर सोने का भाव पहुंच गया था. वहीं, कॉमैक्स पर भी शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई बना था. दोनों ही बाजारों में रेट्स में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा है.
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव सोमवार को गिर गया है. सोने का अप्रैल वायदा करीब 150 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. 10 ग्राम का भाव सुबह के शुरुआती कारोबार में 82200 रुपए के नीचे फिसल गया है, जबकि बजट के दिन सोने का भाव पहली बार 83360 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया था, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल भी है.
वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. मार्च वायदा करीब 200 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा. यह 93000 रुपए प्रति किलोग्राम के पास आ गया है. बता दें कि चांदी का रिकॉर्ड लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

सोने और चांदी पर आउटलुक
केडिया कमोडिटीज के अजय केडिया ने सोने और चांदी के लिए अहम लेवल्स दिए हैं. इसके तहत सोने के लिए रेजिस्टेंस 83230-84155-84950 रुपए दिए हैं. जबकि सपोर्ट लेवल 81510-80715-79790 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. इसके अलावा चांदी की कीमतों के लिए रेजिस्टेंस लेवल 94235-95250-96100 रुपए दिए हैं. जबकि सपोर्ट लेवल 92370-91520-90505 रुपए प्रति 10 ग्राम दिया है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
ग्लोबल मार्केट में भी रिकॉर्ड लेवल पर चढ़ने के बाद ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 2810 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. चांदी भी करीब डेढ़ फीसदी की कमजोरी के साथ 32 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गए हैं. इससे पहले कुछ देसों पर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते कीमतों में रिकॉर्ड रैली दर्ज की गई. कॉमैक्स पर पहली बार भाव 2800 डॉलर के पार निकला. सोने के लिए सपोर्ट ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता और महंगाई के दबाव जैसे ट्रिगर्स भी कर रहे.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
