Gold Rate Today: देश का आम बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार बजट पेश किया. बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस रहा. इसके तहत हर वर्ग के लिए ऐलान हुए. इसके तहत कस्टम ड्यूटी पर भी सरकार ने ऐलान किया, जिसमें कस्टम ड्यूटी को 6% घटाने का ऐलान हुआ. इसकी वजह से सर्राफा बाजार हो या फिर वायदा बाजार, सभी जगह सोने का भाव तेजी से गिरे. कल की गिरावट के बाद आज 24 जुलाई को निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही है.
सर्राफा बाजार में सोने का ताजा भाव
बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोने का भाव सपाट है. 10 ग्राम के रेट्स बिना बदलाव के स्थिर हैं. बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,495 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,086 रुपए प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने का दाम 64690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने का रेट भी 70860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 18 कैरेट सोने का 10 ग्राम रेट 53140 रुपए पर है.
वायदा बाजार में सोना-चांदी
वायदा बाजार यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में कल की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिल रही है. सोने का रेट 290 रुपए उछलकर 68801 रुपए पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 225 रुपए की मजबूती के साथ 85144 रुपए पर कारोबार कर रहा. जबकि कल MCX पर सोने का रेट करीब 4000 रुपए तक फिसल गया था. साथ ही चांदी भी 4000 रुपए तक गिर गई थी.

सोने और चांदी में आगे कैसा रहेगा हाल?
कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट और HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि वायदा बाजार में सोने के अगस्त कॉन्ट्रैक्ट के लिए सपोर्ट लेवल 68500/67300 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया है. जबकि रेजिस्टेंट लेवल 69780/70550 रुपए प्रति 10 ग्राम दिया. साथ ही MCX पर चांदी के सितंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए सपोर्ट लेवल 84300/82900 रुपए प्रति किलोग्राम दिया.
जबकि रेजिस्टेंस लेवल 87355/ 88400 रुपए प्रति किलोग्राम बताया है. अनुज गुप्ता ने बताया कि बुलियन मार्केट में तेज हलचल की वजह बजट में सोने और चांदी पर 6% कस्टम ड्यूटी को घटाना गया है.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
