Gold Rate Today, 22 August: सोने और चांदी की कीमतों में आज 22 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रहा. सर्राफा मार्केट में नरमी दर्ज की जा रही है. बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोने और चांदी के भाव गिर गए हैं. घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 330 रुपए तक फिसल गया है. बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,680 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 7287 रुपए प्रति ग्राम है. ग्लोबल मार्केट में भी ऊपरी स्तरों से सोने का भाव टूट गया है. कॉमैक्स पर रेट 2540 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. चांदी भी 5 हफ्तों के हाई से फिसल गई है.

सर्राफा बाजार में फिसला सोना
बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी आज सस्ता हो गया है. कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. 22 कैरेट सोने का दाम 300 रुपए गिरकर 66800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. 100 ग्राम का भाव 668000 रुपए है. 24 कैरेट सोने का भाव भी 330 रुपए की गिरावट के साथ आज 72870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. 100 ग्राम का रेट 728700 रुपए है. इसी तरह 18 कैरेट गोल्ड का रेट 240 रुपए की गिरवट के साथ 54660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव 546600 रुपए है.
अगस्त में 4% महंगा हुआ सोना
सोने का भाव सर्राफा बाजार में अगस्त महीने में अब तक करीब 4% उछला है, जबकि जुलाई में इसका भाव 3% कमजोर हुआ था. 1 अगस्त को 22 कैरेट सोने के रेट 6,450 रुपए प्रति ग्राम था, जोकि 21 अगस्त को 6710 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. 24 कैरेट का भाव भी 7036 रुपए प्रति ग्राम से बढ़कर 7320 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जोकि इस महीने का हाइएस्ट प्राइस भी है.

वायदा बाजारों में सस्ता सोना
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की चमक फीकी पड़ गई है. MCX पर आज दोपहर 12 बजे अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव करीब 100 रुपए गिर गया, जोकि 71724 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमतें भी गिर गई है. सितंबर कॉन्ट्रैक्ट का रेट सपाट 84870 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है..
ग्लोबल मार्केट में रिकॉर्ड हाई पर सोना
विदेशी बाजारों में भी सोने में कल जोश देखने को मिला. सितंबर पॉलिसी में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों कटौती कर सकता है. स्पॉट गोल्ड का रेट रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. कॉमैक्स पर सोना 2550 डॉलर प्रति ऑन्स के पार हो गया. यह फिलहाल 2540 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी 29 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications