Gold Rate Prediction: बुलियन मार्केट में गजब का जोश देखने को मिल रहा. सोने का भाव फरवरी में पहली बार वायदा बाजार में 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. 2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 11% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है. 1 साल में सोने का भाव 37% बढ़ा है. सोने (Gold) में जोश भरने का काम जियो-पॉलिटिकल टेंशन और सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी कर रहे. यही वजह है कि कमोडिटी मार्केट के जानकार सोने में आगे भी बुलिश ट्रेंड जारी रहने का अनुमान जता रहे. विदेशी बाजारों में सोने का भाव बढ़ने की उम्मीद जता रहे. ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स, यूबीएस समेत अन्य ने सोने में तेजी का अनुमान जताया है.
रिकॉर्ड हाई पर सोने का भाव
कॉमैक्स पर सोने की रिकॉर्ड रैली जारी है. स्पॉट गोल्ड ने पिछले हफ्ते 11 फरवरी को 2942.70 डॉलर प्रति ऑन्स का लेवल टच किया, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल है. दरअसल, सोने की मांग लगातार बढ़ रही. क्योंकि यह सुरक्षित निवेश (Safe Investment) के तौर पर बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. यही वजह है कि ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ की चिंताओं के बीच सोने में निवेश पहली पसंद बनी हुई है. सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंट डिमांड की जरूरत अमेरिकी टैरिफ की वजह से बढ़ी है. क्योंकि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण के बाद टैरिफ को लेकर आक्रामक हैं.
टैरिफ से बढ़ी टेंशन
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को शपथ लिया. इसके बाद मैक्सिको, कनाडा और चीन पर 10-25% टैरिफ लगाने के ऑर्डर पर साइन किया. फिर स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर भी टैरिफ (Tariff) लगाने का ऐलान किया. इसके बाद रेसिप्रोकल टैरिफ की भी मंजूरी दे दी. इसके बाद ट्रेड वॉर की शुरुआत हो गई. क्योंकि अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ का ऐलान किया है. अन्य देश भी काउंटर करने की तैयारी में हैं.
सोने में सेंट्रल बैंकों की खरीदारी
बढ़ते ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक ग्रोथ टेंशन के चलते सेंट्रल बैंकों (Central Banks) की ओर से सोने में खरीदारी बढ़ी है. भारतीय सेंट्रल बैंक ने 2024 में 72.6 टन सोने की खरीद की, जिससे गोल्ड स्टॉक बढ़कर 876.18 टन हो गया. इसके अलावा चीन, पोलैंड, सिंगापुर समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंक भी सोने में तेजी से खरीदारी कर रहे. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक 2024 में लगातार तीसरे साल सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीद बढ़ी है. पिछले साल 1000 टन से ज्यादा की खरीदारी की गई, जिसमें 90 टन के साथ पोलैंड का सेंट्रल बैंक सबसे अव्वल रहा.
WGC के मुताबिक चीन के सेंट्रल बैंक ने जनवरी में लगातार तीसरे महीने गोल्ड होल्डिंग को बढ़ाई है. इसके अलावा पोलैंड और भारत के सेंट्रल बैंकों ने भी खरीदारी की. यही वजह है कि कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में तेजी जारी है. गोल्ड प्राइस पिछले 12 महीने में 44% बढ़ी हैं. जबकि ग्लोबल स्टॉक मार्केट में केवल 18% तक की ही तेजी दर्ज की गई.

सोने पर गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने सोने को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसके तहत सोने पर अपने पहले दिए टारगेट को बदल दिया है. अब कॉमैक्स पर सोने के लिए 2025 के अंत तक के लिए 3100 डॉलर प्रति ऑन्स (1 ऑन्स=28.34 ग्राम) का टारगेट दिया है. यानी भारतीय रुपए में सोने का भाव 2.69 लाख रुपए (86.88 रुपए/डॉलर) तक पहुंच सकता है. पहले ब्रोकरेज ने कॉमैक्स पर सोने के लिए 3000 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया था.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई के डर और फिस्कल रिस्क के चलते संभव है कि सेंट्रल बैंकों की ओर से और खरीदारी की जा सकती है. खासकर जिन सेंट्रल बैंकों के पास ज्यादा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स हैं. साथ ही यूएस फेड की ओर से संभावित 2 और रेट कट की उम्मीद से ईटीएफ होल्डिंग में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
गोल्ड पर अन्य ब्रोकरेज फर्म (Brokerage on Gold Price)
गोल्डमैन सैक्स के अलावा अन्य कई ब्रोकरेज फर्म ने सोने में तेजी की उम्मीद जताई है. यूबीएस ने कॉमैक्स गोल्ड पर 2025 के अंत तक 3000 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया है. जेपी मॉर्गन ने 3019 डॉलर प्रति ऑन्स तक का टारगेट दिया है. सिटी रिसर्च ने 6-12 महीने की अवधि के लिए 3000 डॉलर का टारगेट दिया है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications