Gold Rate Outlook: तुलसी विवाह के साथ ही देश में वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है. फेस्टिव सीजन में लगातार महंगा हो रहा सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर घूम रहा था, जो अब ऊपरी स्तरों से फिसल रहा है. शादियों के सीजन में सोने में जारी गिरावट से खरीदारों में खुशी है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की जा रही है. सर्राफा बाजार की बात करें तो नवंबर में अब तक सोना और चांदी 4-4% तक गिर गए हैं. जबकि पिछले महीने यानी अक्टूबर में कीमतें 6-6% चढ़ गई थी.
आगे टूटेगा सोने का भाव?
ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि टेक्निकली गोल्ड का ट्रेंड फिलहाल बीयरिश है. यानी गिरावट का ट्रेंड है. वायदा बाजार में एमसीएक्स पर सोने के दिसंबर वायदा के लिए 74480/73500 रुपए प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट है, जबकि 75405/76080. रुपए प्रति 10 ग्राम के रेजिस्टेंस लेवल्स हैं.
क्यों टूट रहा सोने का भाव?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया बताते हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. इसकी वजह लगातार मजबूत होता डॉलर और कमजोर ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर चिंताएं हैं. चांदी की कीमतें 1 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. क्योंकि डॉलर में लगातार मजबूती दर्ज की जा रही है. साथ ही चीन में राहत पैकेज के ऐलान का असर दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें भी लगभग 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई हैं. क्योंकि सेफ हेवन के तौर पर सोने की जो डिमांड थी वो कम हो रही है. साथ ही मजबूत डॉलर का भी बुलियन मार्केट पर दबाव देखने को मिल रहा है. इसके अलावा अमेरिकी पॉलिसी को लेकर उम्मीदें और चीन की आर्थिक चुनौतियों का असर भी कमोडिटी मार्केट के लिए अहम ट्रिगर्स बने हुए हैं.
सोने और चांदी की कीमतें
घरेलू वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों नरमी दर्ज की जा रही है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 12 नवंबर को 74912 रुपए प्रति ग्राम पर रहा. चांदी का दिसंबर वायदा भी 89251 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. कॉमैक्स पर बुधवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. सोने का रेट करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 2617 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. चांदी की कीमत भी करीब सवा फीसदी की उछाल के साथ 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications