Gold Rate on Budget Day: बजट के दिन सस्ता हो गया सोने का भाव! करीब इतना रुपए गिरा रेट, चेक करें 10g का भाव
Gold Rate on Budget Day: आज का दिन बेहद खास है. वित्त मंत्री देश का बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट स्पीच देंगी. बजट के चलते ही शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन है. कमोडिटी मार्केट में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों पर फोकस है. दोनों की कीमतों में सुबह शुरुआती कारोबार में एक्शन देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों की कीमतों में हलचल देखने को मिल रह है.
MCX पर सोने का भाव
एमसीएक्स पर सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. सोने का अप्रैल वायदा करीब 50 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 82180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 82600 रुपए प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, चांदी की कीमतें 70 रुपए उछल गई हैं. 1 किलोग्राम 93400 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का रिकॉर्ड लेवल 102495 रुपए ह.

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. कॉमैक्स पर सोने का रेट पहली बार 2800 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. सोने में जोश भरने का काम कई फैक्टर्स ने किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लागू करने की बात कही गई है. साथ ही महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ की चिंताएं भी हावी हैं.
शुरुआती कारोबार में कॉमैक्स पर सोने का भाव आधे फीसदी से ज्यादा उछल गया, जोकि 2810 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया. इससे पहले गोल्ड ने 2817 डॉलर का रिकॉर्ड लेवल टच किया. फ्यूचर्स में भी भाव 2822 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच गया.


Click it and Unblock the Notifications