Gold Rate India: देश के सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही. सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सर्राफा बाजार में सोमवार को कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. 10 ग्राम सोने का रेट आज 660 रुपए तक महंगा हो गया है. सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,010 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,646 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. घरेलू बाजारों के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही थी.
महंगा हो गया सोने का भाव
देश में आज सोना महंगा मिल रहा है. यहां के सर्राफा बाजार में 18 नवंबर को रेट्स में तेजी दर्ज की जा रही है. तेजी के चलते 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का रेट आज 600 रुपए महंगा हो गया है. इस लिहाज से 10 ग्राम का रेट 70100 रुपए पर पहुंच गया है, जोकि कल 69500 रुपए पर था. 100 ग्राम सोने का रेट भी 6000 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 701000 रुपए पर पहुंच गया है.
24 कैरेट सोने का भाव भी 18 नवंबर को 660 रुपए चढ़ा गया है, जोकि 76460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 66000 रुपए की तेजी के साथ 764600 रुपए पर बिक रहा है. जबकि 18 कैरेट सोना की कीमत में आज 490 रुपए की मजबूती दर्ज की गई. यह उछाल के साथ 57360 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, 100 ग्राम का रेट भी 4900 रुपए की तेजी के साथ 573600 पर चढ़ गया है.

देश के प्रमुख सर्राफा बाजार में सोना
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,010 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,646 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,010 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,646 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,010 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,646 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,995 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,631 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,995 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,631 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोना-चांदी
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. चांदी का दिसंबर वायदा रेट करीब 700 रुपए की तेजी के साथ 89100 रुपए के पास पहुंच गया है. सोने का दिसंबर वायदा करीब 550 रुपए की मजबूती के साथ 74485 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में सोने का भाव 2 महीने के निचले स्तर रिकवरी कर गया है. आज कॉमैक्स पर सोने का भाव चढ़ गया है. यह करीब 20 डॉलर की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. सोना 2590 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. चांदी की कीमत भी करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 31 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications