Gold Rate India: देश के सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही. आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल है. सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज की जा रही है. आज 10 ग्राम सोने का रेट 3300 रुपए तक महंगा हो गया है. सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7145 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7795 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. सर्राफा बाजार के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है.
महंगा हो गया सोने का भाव
देश में आज सोना महंगा मिल रहा है. यहां के सर्राफा बाजार में 21 नवंबर को रेट्स में तेजी दर्ज की जा रही है. तेजी के चलते 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का रेट आज 300 रुपए महंगा हो गया है. इस लिहाज से 10 ग्राम का रेट 71600 रुपए पर पहुंच गया है, जोकि कल 71300 रुपए पर था. 100 ग्राम सोने का रेट भी 3000 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 716000 रुपए पर पहुंच गया है.
24 कैरेट सोने का भाव भी 21 नवंबर को 330 रुपए चढ़ा गया है, जोकि 78100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 3300 रुपए की तेजी के साथ 781000 रुपए पर बिक रहा है. जबकि 18 कैरेट सोना की कीमत में आज 240 रुपए की मजबूती दर्ज की गई. यह उछाल के साथ 58580 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, 100 ग्राम का रेट भी 2400 रुपए की तेजी के साथ 585800 पर चढ़ गया है.

देश के प्रमुख सर्राफा बाजार में सोना
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,145 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,795 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,160 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,810 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,145 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,795 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,160 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,810 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,150 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,800 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोना-चांदी
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. सोने का दिसंबर वायदा रेट करीब 230 रुपए की तेजी के साथ 76250 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है. चांदी का दिसंबर वायदा करीब 550 रुपए की मजबूती के साथ 90630 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में आज सोने का भाव लगातार तीसरे दिन बढ़ गया है. रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के चलते सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है. सोने का भाव करीब 10 डॉलर उछाल के साथ 2660 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमतों में आज करीब पौना फीसदी की मजबूती के साथ 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications