Gold rate weekly review: बीते हफ्ते गोल्ड और चांदी के रेट में भारी तेजी दर्ज हुई है। माना जा रहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अच्छे संकेतों के चलते ऐसा हो रहा है। अमेरिका में अब ब्याज दरें बढ़ने की आशंका काफी कम हो गई है। ऐसे में फिक्स इनकम से निवेशकों का ध्यान हट रहा है।
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से वहां पर निवेशक बांड में निवेश करने लगे थे, लेकिन ब्याज दरें बढ़ने का सिलिसला थमने के साथ ही अब फिर से सभी का ध्यान गोल्ड की तरफ चला गया है। यही कारण है कि गोल्ड इस वक्त दुनियाभर में लगभग एक माह के हाई पर बिक रहा है।

जहां तक भारत की बात है तो यहां भी गोल्ड का रेट तेजी से बढ़ा है। बीते हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़ा है। शुक्रवार को गोल्ड का रेट 59338 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं यह बीते सोमवार को 58656 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से बीते हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट 682 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा है।
जहां तक चांदी की बात है तो इसका भी रेट बढ़ा है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 74979 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीते सोमवार को चांदी का रेट 70631 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 4348 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
जहां तक सोने और चांदी के ऑल टाइम हाई रेट की बात है तो यह अब ज्यादा दूर नहीं हैं। इस वक्त सोने ऑलटाइम हाई से करीब 2,308 रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
जहां तक इस वक्त चांदी के रेट की बात है तो यह ऑल टाइम हाई से करीब 2,872 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था, जो अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications