
Weekly change in Gold rate : 1 हफ्ते में सोना और चांदी का रेट काफी ऊपर चला गया है। अगर देखा जाए तो साल बीतते-बीतते सोना और चांदी दोनों ने फायदा कराया है। आइये जानते हैं कि सिर्फ 1 हफ्ते में ही सोना और चांदी ने कितना फायदा करा दिया है।
पहले जानिए सोना कितना महंगा हुआ
बीते एक हफ्ते के दौरान गोल्ड महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना का रेट बीते शुक्रवार को 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोमवार को सोने का रेट 54386 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोना 481 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
अब जानिए चांदी का हाल
बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 68092 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं सोमवार को चांदी का रेट 67753 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 339 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।

जानिए सोना और चांदी ऑलटाइम हाई से कितना दूर
सोना अभी ऑलटाइम हाई से करीब 1,333 रुपये प्रति 10 ग्राम दूर है। सोने ने ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी ऑलटाइम हाई से 6,908 रुपये दूर है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
जानिए एमसीएक्स पर किस स्तर पर है सोना और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शनिवार को सोने की फरवरी 2023 की फ्यूचर ट्रेड 1.00 रुपये की तेजी के साथ 54,972.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई। वहीं चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 397.00 रुपये की गिरावट के साथ 69,370.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
