
Know the latest rate of gold : सोने और चांदी के रेट में तेजी का दौर चल रहा है। इस वक्त सोना लगभग अपने ऑलटाइम हाई के पास है। आइये जानते हैं कि बीते हफ्ते गोल्ड और सिल्वर के रेट में कितना अंतर आया। वैसे जानकारों का कहना है कि सोना जल्द ही 60,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
जानिए सोने वीकली क्लोजिंग
24 कैरेट सोना का रेट शुक्रवार को 57189 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं इस सोने का रेट सोमवार को 57044 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से बीते एक हफ्ते में सोने के रेट में 145 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई है।
अब जानिए चांदी का हाल
बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 68192 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं इस चांदी का रेट सोमवार का 68273 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से चांदी का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 81 रुपये प्रति किलो कम हुआ है।

जानिए ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है गोल्ड
सोना इस वक्त ऑलटाइम हाई से 133 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 24 जनवरी 2023 को 57322 रुपये प्रति दस ग्राम का बनाया था। वहीं चांदी ऑलटाइम हाई से 6,808 रुपये नीचे बिक रही है। चांदी का ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का है और यह स्तर अप्रैल 2011 में बना था।
किसी भी शहर में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

जानिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.61 डॉलर की गिरावट के साथ 1,927.96 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications