Gold Rate Outlook: बुलियन मार्केट में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. वायदा बाजार में पहली बार सोने की कीमतें 80000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई हैं. कीमतों में तेजी जारी रहेगी या नहीं? इस एक्सपर्ट ने आउटलुक दिया है. साथ ही ये भी बताया कि कीमतों में क्यों तेजी देखने को मिल रही?
क्यों टूट रहा सोने का भाव?
सोने और चांदी की कीमतों में बीते साल 20-20 फीसदी की धमाकेदार तेजी देखने को मिली. फिलहाल, बुलियन मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है. केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने सोने की कीमतों में तेजी की 10 खास वजहें बताई...
- 1. दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्याज दरें घटाने की बात की है. दरों में कटौती और अमेरिकी डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतों पर असर देखने को मिल रहा.
- 2. सेफ-हेवन के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ी है. क्योंकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन खासकर रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ने टेंशन की वजह से हेज करने के लिए गोल्ड में इनवेस्टमेंट बढ़ रहा है.
- 3. टैरिफ बढ़ने की धमकी का भी असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका ने कनाडा, मैक्सिको, चन और यूरोपियन यूनियन से इंपोर्ट पर संभावित टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. इसका असर बुलियन मार्केट पर दिख रहा.
- 4. चीन के ज्वैलरी डिमांड में गिरावट देखने को मिल रहा, जिसमें 24.7 फीसद की गिरावट दर्ज की जा रही. हालांकि, यह घरेलू डिमांड को दर्शा रहा, लेकिन यह ट्रेंड बार और कॉइंस की ओर शिफ्ट हुई है.
- 5. दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी बढ़ी है. इसमें इमर्जिंग मार्केट जैसे पोलैंड और भारत का नाम शामिल है. इन देशों के सेंट्रल बैंक लगातार सोने में खरीदारी कर रहे हैं.
- 6. चीन का सेंट्रल बैंक भी सोने में खरीदारी जारी रखा है. चीन ने 6 महीने बाद सोने में खरीदारी फिर स शुरू कर दी है, जिससे ग्लोबल डिमांड को सपोर्ट मिल रहा है.
- 7. पोलैंड की गोल्ड में खरीदारी बढ़ी है. पोलैंड ने नवंबर में 21 टन सोना खरीदा, जिससे सोने की मांग बढी. साथ ही बुलिश सेंटीमेंट को सपोर्ट कर रहा.
- 8. गोल्ड बार्स के लिए ग्लोबल डिमांड मजबूत हुआ है. बीते साल यानी 2024 में गोल्ड बार और कॉइन की खरीदी 24.5 फीसदी बढ़ी है, जोकि बढ़ रहे सेफ-हेवेन डिमांड को दर्शा रहा.
- 9. क्रूड ऑयल प्राइसेज में गिरावट देखने को मिल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतं में गरावट से ब्याज दरें घटनी चाहिए.
- 10. चीन में गोल्ड का उत्पादन अहम ट्रिगर है. यह पिछले साल 2.85 फीसदी बढ़ा है.

सोने में आगे कितनी तेजी संभव?
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर फरवरी वायदा 430 रुपए की मजबूती के साथ 80054 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज एंड करेंसीज प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने की कीमतों में आगे भी जारी रहेगी. इसलिए सोने को 75500 रुपए से 75700 रुपए की रेंज में खरीदें. इस साल धनतेरस तक सोने का भाव 85300 रुपए से 87000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. इस ट्रेड के लिए निवेशक 71500 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications