
Know the rate of gold in how much time it becomes double : सोने के रेट पर अगर नजर डाली जाए तो यह अजीब सा रहा है। आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो गोल्ड का रेट बीते 5 साल में ही डबल हो गया है। लेकिन अगर उसके थोड़ा पीछे नजर डाली जाए तो थोड़ा अजीब सा आंकड़ा नजर आता है। आइये जानते हैं कि सोने में निवेश करने वालों के लिए कैसा रहा है समय।
जानिए कितने समय में सोने ने किया पैसा डबल
सोने का रेट बीते 5 सालों में 31000 रुपये से बढ़कर करीब 60,000 रुपये के पास आ गया है। यानी एक तरह से सोने का रेट बीते 5 साल में लगभग डबल हो गया है। जानकारों की राय है सोने में निवेश फायदे की उम्मीद से ज्यादा इसलिए करना चाहिए कि यह खराब समय में हरदम साथ देता है। ऐसे में यह जानना बहुत ही जरूरी है कि सोने किस तरह खरीदें की यह सबसे ज्यादा फायदा कराए।
सोने में निवेश कैसे करना चाहिए
अगर गोल्ड में निवेश करना है तो हमेशा ही यह ऑनलाइन खरीदा चाहिए। हालांकि अगर सोने के जेवर खरीदें हैं, तो उनको गोल्ड में निवेश नहीं मानना चाहिए। यह अपने शौक पर किया गया खर्च मानना चाहिए। ऐसा इसलिए कि जब आप जेवर के रूप में गोल्ड खरीदते हैं, तो उसे बेचने पर काफी पैसों की कटौती होती है। ऐसे में कम से 3 से 5 साल बाद ही जेवर बेचने पर सही कीमत मिल पाती है। सोने जेवर के अलावा बिस्किट और सिक्कों के रूप में खरीदा जा सकता है। लेकिन इसे रखना थोड़ा कठिन होता है। इसके अलावा इसे खरीदने भी बाजार जाना पड़ता है और बेचते वक्त भी जाना पड़ता है।
जानिए ऑन लाइन कैसे खरीद सकते हैं गोल्ड
गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स यानी गोल्ड ईटीएफ के रूप में भी सोना खरीदा जा सकता है। यह बीएसई और एनएसई पर ऑन लाइन किसी भी समय खरीदा और बेचा जा सकता है। यहां पर सोना बाजार रेट पर खरीदा और बेचा जाता है। हालांकि ऐसे निवेश के लिए एक डीमैट खाता और किसी ब्रोकर के साथ एक ट्रेडिंग खाते की जरूरत होती है।
ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं गोल्ड में निवेश
इसके अलावा ऐप के माध्यम से भी सोने में निवेश किया जा सकता है। देश में ढेर सारे ऐप सोने में निवेश की छूट देते हैं। ज्यादा पेमेंट ऐप भी सोने में निवेश का मौका देते हैं। यह काम कंप्यूटर के अलावा अपने मोबाइल फोन से भी किया जा सकता है। इन ऐप में न्यूनतम 1 रुपये का भी सोना खरीदा जा सकता है। डिजिटल गोल्ड खरीदने में जहां न्यूनतम रुपये में सोना खरीदा जा सकता है, वहीं शुद्ध सोने में निवेश भी होता है।

जानिए बीते 10 साल में कितना बढ़ा सोने का रेट
बीते 10 साल में सोने का रट दोगुने के आसपास हो गया है। इसके साथ ही यह भी रोचक आंकड़ा है कि सोने का रेट बीते 10 साल में से 5 साल तक करीब एक जैसा ही रहा है। हालांकि बीते 5 साल में सोने का रेट काफी तेजी से बढ़ा है। सोने का रेट जहां 10 साल में भी डबल ही हुआ है, वहीं 5 साल में भी यह दोगुना ही हुआ है।
जानकार की गोल्ड रेट पर राय
शेयर ब्रोकरेज कंपनी आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार इस वक्त सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते चालू साल के अंत तक गोल्ड का रेट 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का स्तर दिखा सकता है। हालांकि इनकी सलाह है कि सोने में सीमित निवेश ही करना चाहिए। अपने पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी 10 से लेकर 15 फीसदी तक ही रखना चाहिए।
जानिए सोने का बीते 10 साल में रेट क्या रहा
गोल्ड का रेट मार्च 2013 में 29,100 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2014 में 29,178 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2015 में 26,300 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2016 में 28,588 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2017 में 28,796 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2018 में 30,907 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2019 में 32,152 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2020 में 41,273 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2021 में 44,728 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2022 में 52,063 रुपये
गोल्ड का रेट मार्च 2023 में 59,653 रुपये
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
