नई दिल्ली, अक्टूबर 31। गोल्ड निवेश का एक बहुत ही बड़ा माध्यम है। देश में सबसे ज्यादा निवेश गोल्ड में ही किया जाता है। इसके अलावा गोल्ड में निवेश का सबसे अच्छा समय दिवाली के दौरान ही माना जाता है। इस दौरान धनतेरस को कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा के चलते ज्यादातर लोग गोल्ड में ही निवेश कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप इस त्योहारी सीजन के दौरान गोल्ड में निवेश की सोच रहे हैं, तो यह अच्छा फैसला साबित हो सकता है। जानकारों का मानना है कि गोल्ड का रेट काफी ऊपर जा सकता है। आइये जानते हैं गोल्ड का रेट कब तक काफी ऊपर जा सकता है।
गोल्ड रेट पर जानिए जानकारों की राय
जानकारों का कहना है कि इस दिवाली या धनतेरस पर अगर गोल्ड में निवेश किया जाए तो यह अगले दिवाली तक आराम से 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर देख सकता है। फिलहाल गोल्ड का रेट 46000 रुपये से लेकर 47000 रुपये के आसपास चल रहा है। इस प्रकार अगर देखा जाए तो एक साल में ही काफी अच्छा मुनाफा कमाने का मौका है।
जानिए किसने बताया है सोने के रेट के बारे में
शेयर बाजार में रिसर्च कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने अपनी एक रिसर्च में बताया है कि अगले 12 महीने में गोल्ड का रेट 52000 रुपये से लेकर 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है।
ऑल टाइम हाई से करीब 9000 रुपये सस्ता बिक रहा है सोना
इस वक्त सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 9000 रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने का ऑलटाइम हाई का स्तर 56200 रुपये प्रति दस ग्राम का है। इस नजरिए से भी सोना खरीदने का यह सही समय हो सकता है।
जानिए पिछले एक साल में कितना कराई है सोने ने कमाई
सोने में निवेश करने वालों को बीते एक साल में करीब 28 फीसदी का रिटर्न मिला है। इसके अलावा पिछले साल के पिछले साल में भी सोने ने करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया था। ऐसे में अगर लम्बे समय के लिए सोना खरीदा जाए तो यह काफी फायदा करा सकता है।
खुद चेक करें सोने की शुद्धता
सोना अगर डिजिटल रूप में नहीं खरीद रहे हैं, तो उसकी शुद्धता के बारे में जानना जरूरी होता है। इसके कई तरीके हैं। इनमें से एक है गोल्ड हॉलमार्किंग। ऐसे में बिना हॉलमार्क का सोना न खरीदें। हॉलमार्क सर्टिफिकेशन के साथ सोना खरीदने का मतलब है कि सोना पूरी तरह से शुद्ध है।
चुंबक से भी जान सकते हैं सोने की शुद्धता
इसके अलावा सोने की शुद्धता को चुम्बक के सहारे भी जाना जा सकता है। सोने में चुंबकीय गुण बिल्कुल नहीं होते है। इस कारण सोना सोना चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता है। अगर आपका सोना चुंबक की ओर खिंचने लगे तो समझा जा सकता है कि इसमें मिलावट है।
पानी में तैराकर भी जा सकते हैं सोने की शुद्धता
गोल्ड एक हार्ड मेटल है। यही कारण है कि यह तैरता नहीं है। थोड़ा पानी लेकर अगर उसमें सोने के गहने को डाला जाए और यह डूब जाए तो समझना चाहिए कि सोना शुद्ध है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications