नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में गोल्ड का रेट एकदम से बढ़ गया है। यह लगभग 32-33 हजार रुपये से एकदम से बढ़कर करीब 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यही कारण है कि इस धनतेरस सहित फेस्टिव सीजन में बिक्री लगभग आधी रही है। लोगों के मन में भय है कि गोल्ड के दाम काफी ज्यादा हो गए हैं, ऐसे में इसमें गिरावट आ सकती है। लेकिन जानकारों की राय कुछ और ही है। जानकार मान कर चल रहे हैं कि गोल्ड का रेट जल्द ही 42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। आइये जानते हैं कि गोल्ड के अभी तक रेट बढ़ने के क्या कारण हैं और आगे क्यों बढ़ सकते हैं।
ट्रेड वॉर और आर्थिक मंदी के चलते बढ़ रहे गोल्ड के दाम
अंतरराष्ट्रीय हालात इस वक्त ऐसे बने हुए हैं कि गोल्ड के रेट को बढ़ने में मदद मिल रही है। चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। यह कभी लगता है बढ़ रहा है और कभी लगता है कि खत्म हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार चीन अमेरिका की शर्तों को मान चुका है। लेकिन अंतिम वक्त में क्या हो किसी को नहीं मालूम। ऐसे में अगर यह ट्रेड वॉर खत्म होता है, तो ठीक है नहीं तो अगले महीने तक गोल्ड का रेट तेजी से फिर से बढ़ने लगेगा।
दुनिया के रिजर्व बैंक खरीद रहे सोना
दुनिया में अभी भी गोल्ड को सबसे भरोसेमंदर निवेश माना जाता है। ऐसी सोच भारतीय समाज में ही नहीं बल्कि दुनियाभर की सरकारों की भी है। जब से ट्रेड वॉर शुरू हुआ है, दुनियाभर के देशों के रिजर्व बैंक गोल्ड की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी ऐसा ही कर रहा है। भारत का गोल्ड रिजर्व पिछले एक साल में बढ़ा है। इसी के चलते भारत टॉप 10 गोल्ड रिवर्ज रखने वाले देशों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गया है।
ये है गोल्ड रेट पर जानकारों की राय
अंतरराष्ट्रीय तनाव, केंद्रीय बैंकों की तरफ से लगातार की जा रही खरीदारी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के कारण इस साल के अंत तक यानी दिसंबर 2019 तक सोने का भाव 42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के सह-संस्थापक और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार मध्यपूर्व से निकल रही अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत बढ़ेगी। गोल्ड की कीमत कॉमेक्स मार्केट्स में 1,650 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स में 42,000 रुपये तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर तक सोने की कीमत बढ़ती रह सकती हैं। देशों के रिजर्व बैंक यानी केंद्रीय बैंकों की तरफ से लगातार की जा रही खरीदारी, अंतरराष्ट्रीय तनाव और साल के आखिर में शेयरों में होने वाली संभावित बिकवाली के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।
आर्थिक सुस्ती के कारण भी सोने की कीमत बढ़ने की संभावना
अभी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 38,302 रुपये और कॉमेक्स में 1,506 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) के कमोडिटी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी के अनुसार गोल्ड में निवेश कर रिटर्न कमाने के लिहाज से यह एक साल रहा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत इस दौरान करीब 15 फीसदी बढ़ी है। सोने की कीमत में आगे भी बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि अब शायद गोल्ड का रेट इस तेजी के साथ न बढ़े।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications