मुंबई। कोराना महामारी के प्रकोप के साथ-साथ अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव से सोने का रेट एक बार फिर से बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव सोमवार को फिर एक नई उंचाई पर चला गया। घरेलू वायदा बाजार में लगातार चौथे सत्र है, जब सोने के रेट में बढ़त दर्ज हुई है। वहीं सोने के साथ चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है।
एमसीएक्स में आज के रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9.31 बजे सोने के जून एक्सपायरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 36 रुपये की तेजी के साथ 47743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था। जबकि इससे पहले सोने का भाव 47770 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उंचे स्तर तक उछला। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के जुलाई अनुबंध में पिछले सत्र से 1422 रुपये यानी 3.04 फीसदी की तेजी के साथ 48140 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था।
जानकारों की राय
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि कोरोनावायरस के प्रकोप से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है, वहीं अमेरिका और चीन के बीच फिर व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे निवेशकों का रुझान निवेश के सुरक्षित साधन सोने के प्रति बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय कॉमेक्स पर सोने का भाव सात साल से ज्यादा समय के ऊंचे स्तर पर चल रहा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी कोरोना काल में शेयर बाजार पर असर होने और आर्थिक रिकवरी की प्रक्रिया सुस्त रहने की आशंका जताई है। कॉमेक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 12.80 डॉलर यानी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 1769.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 1774.95 डॉलर प्रति औंस तक उछला। वहीं, चांदी के जुलाई अनुबंध में पिछले सत्र से 2.98 फीसदी की तेजी के साथ 17.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।
एक और जानकार की राय
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि सोना इस समय निवेशकों का पसंदीदा निवेश का उपकरण है क्योंकि सोना संकट का साथी होता है। उन्होंने कहा कि लोग जब संकट में होते हैं, तो उनके पास जो नकदी रहती है वही साथ देती है या फिर सोना जो लोगों के लिए जरूरत का साधन जुटाने के साथ-साथ कारोबार भी खड़ा करने में काम आता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
