Gold Price Today: बुलियन मार्केट में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन नरमी देखने को मिल रही. सोने और चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही है. घरेलू वायदा बाजारों के साथ विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव डोनाल्ड ट्रंप की जीत से लगातार टूट रहा है. आज भी 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं.
आज सोने और चांदी के रेट्स
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव लाल निशान में आ गया है. सुबह सवा नौ बजे भाव करीब 800 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. दिसंबर वायदा का 10 ग्राम का ताजा रेट 75596 रुपए पर फिसल गया है, जबकि सितंबर में रेट 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. चांदी का भाव करीब 850 रुपए गिर गया है. दिसंबर वायदा 88040 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसका लाइफटाइम हाई लेवल 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.

सोने और चांदी के लिए आउटलुक
ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने सोने और चांद पर हफ्तेभर के लिए स्ट्रैटेजी दी है. इसके मुताबिक एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदे को बेचने की सलाह है. इसे 76600-76650 रुपए के करीब बेचें. इसके लिए 75610/74900 रुपए का टारगेट और 77380 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है. चांदी को भी 90500-90600 रुपए के पास के लेवल पर बेचें. इसके लिए 88700/86500 का टारगेट और 91700 रुपए का स्टॉपलॉस है.
विदेशी बाजारों में टूट रहा सोने का भाव
घरेलू बाजारों के साथ विदेशी मार्केट में भी सोने का रेट गिर गया है. कॉमैक्स पर सोना करीब सवा फीसदी की गिरावट के साथ 2650 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. चांदी की कीमत भी करीब डेढ़ फीसदी गिरकर 31 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है.
विदेशी बाजारों में सोने का परफॉर्मेंस मंथली बेसिस पर पिछले साल सितंबर के बाद सबसे खराब रहा. अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का दबाव सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है.
सोने का भाव नवंबर में 3 फीसदी से ज्यादा गिर गया. दरअसल, ट्रंप की जीत के बाद डॉलर में जोरदार तेजी देखने को मिली. डॉलर इंडेक्स नवंबर में 2 फीसदी उछला. इसकी वजह फिस्कल खर्च, टैरिफ में इजाफा और बॉर्डर पर सख्ती हैं.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
