Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज मंगलवार को जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में उछाल देखने को मिल रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर जोश देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में करीब 350 रुपए उछल गया है. डॉलर की कमजोर से विदेशी बाजारों में भी भाव में मजबूती देखने को मिल रही है. इसके अलावा रूस-यूक्रेन की बीच एक बार फिर बढ़ते तनाव से भी कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है.
आज एमसीएक्स पर उछला भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव उछल गया है. आज शुरुआती कारोबार में 350 रुपए उछलकर 75400 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल पर 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमत करीब 510 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. एक किलोग्राम की कीमत 91000 रुपए के पार निकल गया है. इसका ऑल टाइम हाई 100289 रुपए है.

विदेशी बाजारों में भी चढ़ा रेट
सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मार्केट के साथ विदेशी बाजारों में भी बढ़ गई हैं. कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब आधे फीसदी की उछाल के साथ 2630 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गया है. चांदी की कीमत भी 31.50 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है.
क्यों भाग रहा सोना और चांदी?
सोने की कीमतों में आज तेज उछाल देखने को मिल रहा है. जोश भरने का काम अमेरिकी डॉलर में नरमी और रूस-यूक्रेन के बीच तनाव की वजह से सेफ हेवन इनवेस्टमेंट डिमांड बढ़ी है. यही वजह है कि सोने का भाव 2 महीने के निचले स्तरों से उछल गया है. बता दें इससे पहले डॉलर में जारी लगातार मजबूती की वजह से दबाव देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स पिछले गुरुवार को 1 साल के हाई पर पहुंच गया था.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
