Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज गुरुवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज की जा रही. वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार में दोनों के रेट्स में आधे फीसदी तक की मजबूती है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स के साथ साथ कमोडिटी एक्सचेंज यानी कॉमैक्स पर सोने और चांदी का भाव बढ़ गया है. दरअसल, मार्केट की नजर आगे 2025 में फेडरल रिजर्व के फैसले पर है. घरेलू बाजार को लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट भी सोने में तेजी क अनुमान जता रहे.
आज सोने और चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर सोने और चांदी में तेजी दर्ज की जा रही है. फरवरी वायदा का सोना करीब 350 रुपए के बढ़त के साथ 76600 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. इसका ऑल टाइम हाई लवल 80282 रुपए है. सोने की तरह चांदी भी मजबूती के साथ कारोबार कर रही. सुबह 9 बजकर 20 मिनट बजे चांदी की कीमत 400 रुपए बढ़त के साथ ट्रेड कर रही, जोकि 89730 रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गई है. इसका रिकॉर्ड स्तर 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.
आगे को लेकर एक्सपर्ट नजरिया
केडिया कमोडिटीज के अजय केडिया ने कहा कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और COMEX (कमोडिटी एक्सचेंज) पर 2,900 डॉलर प्रति ऑन्स के स्तर को छूने का अनुमान है. जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सेंट्रल बैंक की एक्टिविटीज, मॉनेटरी पॉलिसीज में बदलाव और भारत और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में मजबूत कंज्युम बाइंग के लिहाज से 2025 में सोने का परफॉर्मेंस मजबूत रहने की संभावना है.

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2644 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 30 डॉलर के पार निकल गई है. दोनों की कीमतों फिलहाल स्थिर कारोबार देखने को मिल रह है. दरअसल, निवेशकों की नजर 2025 में फेड की पॉलिसीज और डोनाल्ड ट्रंप के शपथ के बाद ट्रेड टैरिफ पर है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
