Gold Price Today: बुलियन मार्केट में जोश कम होने का नाम नहीं ले रही. सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही. आज 7 फरवरी को भी दोनों की कीमतों में उछाल है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव में चमक देखने को मिल रहा. सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ने का असर कीमतों पर भी दिख रहा. घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी जारी है.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोने और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. एमसीएक्स पर अप्रैल वायदे का सोना करीब 250 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. 10 ग्राम का रेट 84692 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. इसी हफ्ते सोने की कीमतों ने ऑल टाइम हाई भी टच किया, जोकि 84733 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने की तरह चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. यह करीब 150 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रही. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 95733 रुपए के पास पहुंच गई है, जबकि चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी
अमेरिकी जॉब आंकड़े आने से पहले सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली, लेकिन फिर निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में करीब आधे-आधे फीसदी की मजबूती है. सोने का रेट 2890 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल है.
इसी तरह चांदी की कीमत भी 33 डॉलर प्रति ऑन्स के करीब पहुंच गई है. अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. बता दें कि पिछले 5 कारोबारी सेशन से सोने का भाव ऑल टाइम हाई टच कर रहा है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
