Gold Price Today: आज 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है. चुनाव से पहले बुलियन मार्केट में हलचल देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स से लेकर एमसीएक्स पर कीमतों में ऊपरी स्तरों से नरमी दर्ज की जा रही है. दरअसल, निवेशकों की नजर अमेरिकी चुनावों के साथ इसी हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग पर भी है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला आएगा.
वायदा बाजार में सोना-चांदी
भारतीय वायदा बाजार में आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. सोने का दिसंबर वायदा करीब 230 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 78200 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि सोने ने पिछले दिनों 79775 रुपए का ऑल टाइम हाई टच किया था. चांदी की कीमतों में हलचल दर्ज की जा रही है.
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. यह शुरुआती कारोबार में करीब 250 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है. दिसंबर वायदा का ताजा भाव 94000 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गई है. जबकि ऑल टाइम हाई लेवल 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजारों में भी फिसले भाव
अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व के ट्रिगर्स के चलते सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर फिलहाल दोनों के भाव लुढ़क गए हैं. कॉमैक्स पर सोना करीब एक चौथाई की गिरावट के साथ 2740 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. वहीं, चांदी की कीमत 32 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बीते तूफानी तेजी दर्ज की गई थी. सोने और चांदी की कीमतों में करीब 6-6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, नवंबर में अब तक कीमतें करीब पौना फीसदी की गिरावट रही. 5 नवंबर को 22 कैरेट की कीमत 7369 रुपए प्रति ग्राम रही. साथ ही 24 कैरेट का भाव 8039 रुपए प्रति ग्राम पर थी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications