Gold Price in Hindi: बुलियन मार्केट में आज 23 अक्टूबर को तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में नरमी है. वायदा बाजार के साथ विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव गिर गए हैं, जोकि मंगलवार को रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे.
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना (10g Gold ka rate)
भारतीय वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव बुधवार को गिर गए हैं. एमसीएक्स पर सुबह कमजोर शुरुआत हुई, जिसकी वजह से 10 ग्राम सोने (10g Gold ka rate) का भाव करीब 200 रुपए तक गिर गया. हालांकि, बाद में थोड़ी रिकवरी दिखी. यह सुबह 9 बजकर 10 बजे करीब 130 रुपए की गिरावट के साथ 78500 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 78689 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी का भाव करीब 600 रुपए तक फिसल गया है. यह कल 1,00,012 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. दिसंबर वायदा फिलहाल 99400 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

आगे का कहां तक जाएगा सोने और चांदी का रेट?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने के लिए रेजिस्टेंस लेवल 78830-79010-79330 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि सपोर्ट लेवल 78330-78010-77830 रुपए का है. वहीं, चांदी के लिए रेजिस्टेंस के लेवल 100755-101530-103050 रुपए हैं, जबकि सपोर्ट लेवल 98460-96940-96165 रुपए का है.
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में आज सुबह गिरावट दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद आज ऊपरी स्तरों से फिसल गया है. यह 2754 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी करीब पौना फीसदी फिसलकर 35 डॉलर के नीचे आ गया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
