Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में बुलियन मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है. घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को रिकॉर्ड बनाने के बाद आज मंगलवार को भी तेजी देखने को मिल रही है. सोने और चांदी दोनों के भाव बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी में आगे भी तेजी का अनुमान जताया जा रहा है.
आज किस लेवल पर हैं सोने और चांदी के भाव
एमसीएक्स पर सोने का भाव सुबह साढ़े नौ बजे करीब 180 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. 10 ग्राम का रेट 78220 रुपए का आसपास कारोबार कर रहा है, जोकि शुरुआती तेजी में 78320 रुपए तक पहुंचा. इससे पहले सोमवार को सोने का 10 ग्राम का रेट 78460 रुपए के रिकॉर्ड लेवल को टच किया था. चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है.
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत भी करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रही, जोकि शुरुआती कारोबार में 98122 रुपए का हाई बनाया. फिलहाल 98035 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही. चांदी की दिसंबर वायदा का रिकॉर्ड लेवल 100289 रुपए है.
क्यों भाग रहा भाव? आगे का अनुमान
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने बताया कि सोने में तेजी की वजह सेफ-हेवेन एसेट की तौर पर डिमांड है. इसके चलते सोने की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. सिल्वर का रेट भी इसी वजह से उछल रहे. साथ ही आगे अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन और बढ़ता मिडिल ईस्ट का तनाव दोनों के लिए अहम फैक्टर्स हैं.

उन्होंने कहा कि एमसीएक्स पर सोने के लिए रेजिस्टेंस लेवल 78370-78710-78960 रुपए हैं, जबकि सपोर्ट लेवल 77780-77530-77190 रुपए हैं. वहीं, चांदी की बात करें तो इसके लिए रेजिस्टेंस लेवल 98525-99610-100620 रुपए है. चांदी के लिए सपोर्ट लेवल 96430-95420-94335 रुपए का होगा.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में निचले स्तरों से हल्की रिकवरी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब एक चौथाई तेजी के साथ 2745 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी आधे फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 34.30 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. इससे पहले डॉलर में मजबूती और अमेरिकी 10-ईयर बॉन्ड यील्ड की वजह से दबाव देखने को मिल रहा था.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
