Gold Price Today, 20 September: ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. अमेरिका में ब्याज दरें घटने से सोने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को भी कॉमैक्स पर गोल्ड ने रिकॉर्ड बनाया है. स्पॉट और फ्यूचर्स मार्केट में भी सोने की कीमत बढ़ गई है. घरेलू वायदा बाजार में भी तेजी दर्ज की जा रही. MCX पर सोने में धमाकेदार उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, सर्राफा बाजार में सोना अभी सस्ता मिल रहा है.

US में दरें घटी, सोने में तेजी जारी
कॉमैक्स पर सोने की कीमत देर रात बढ़ गई. फ्यूचर्स में गोल्ड 2600 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. स्पॉट में सोना 2575 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर कारोबार कर रहा. कोविड के बाद यानी करीब 4 साल बाद दरों में कटौती की गई. इसके तहत ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई. कॉमैक्स पर सोने ने रिकॉर्ड हाई बनाया फिर ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा. इसका असर भारतीय बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है.

वायदा बाजार में चमका सोना
MCX पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 91 रुपए की मजबूती के साथ 73529 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है. वहीं, चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 140 रुपए की कमजोरी के साथ 89830 रुपए पर फिसल गया है, जोकि कल 90000 रुपए के पार पहुंच गया था. दरों में कटौती का फैक्टर बाजार पर हावी है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,885 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,511 प्रति ग्राम है.
आज सर्राफा बाजार में क्या है भाव?
सोने का भाव कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज 20 सितंबर को उछल गया है. सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम का भाव 600 रुपए की उछाल के साथ 68ृ850 रुपए पर है. 100 ग्राम का भाव भी 6000 रुपए की मजबूती के साथ 688500 रुपए के भाव पर है.

24 कैरेट सोने का रेट 660 रुपए की तेजी के साथ 75110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम का भाव 6600 रुपए उछलकर 751100 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने का रेट 490 रुपए महंगा होकर 56330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसका 100 ग्राम भाव भी 4900 रुपए चढ़कर 563300 रुपए पर बिक रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,900 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,526 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,900 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,526 प्रति ग्राम है.
- पटना - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,890 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,516 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,900 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,526 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,885 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,511 प्रति ग्राम है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
