Gold Price on Record High: बुलियन मार्केट में आज रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिल रही. सोने की कीमतों ने तेजी देखने को मिल रही, जिसने सोमवार को ऑल टाइम हाई लेवल टच किया. वायदा बाजार में गजब का जोश देखने को मिल रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर कीमतें बढ़त के साथ कारोबार कर रहे. सेफ हेवेन इनवेस्टमेंट की डिमांड के चलते कीमतों में तेजी है. घरेलू बाजारों के अलावा विदेशी बाजारों में भी रिकॉर्ड रैली देखने को मिल रही है. पहली बार कॉमैक्स पर सोने का भाव 2900 डॉलर के पार निकल गई है.
सोने ने तोड़े रिकॉर्ड
सोने की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने ने आज सोमवार को नया रिकॉर्ड लेवल टच किया. MCX पर पहली बार 10 ग्राम सोने का भाव 85338 रुपए तक पहुंचा, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. फिलहाल कीमतों में करीब 450 रुपए की मजबूती है. यह 85330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है.
चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है. वायदा बाजारों में चांदी हरे निशान में ट्रेड कर रहा. मार्च वायदा करीब 85 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 1 किलोग्राम पर 95418 रुपए के पार निकल गया है. बता दें कि 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों का ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजारों में सोने का भाव
विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कॉमैक्स पर सोने का भाव पहली बार 2900 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. सिल्वर की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही, जोकि 32 डॉलर प्रति ऑन्स के पार ट्रेड कर रहा है. सोने की कीमतों में सेफ हेवेन डिमांड के चलते तेजी बरकरार है. यह लगातार 6 हफ्तों से वीकली बढ़त दिखा रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए टैरिफ की खबर का असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है. दरअसल, अमेरिकी प्रेसिडेंट ने सभी स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर टैरिफ का ऐलान किया है. इससे पहले कनाडा, चीन और मैक्सिको पर भी टैरिफ का ऐलान किया. इसके चलते ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है. साथ ही ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर भी असर देखने को मिल सकती है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
