Gold Price Today, 23 August: सर्राफा बाजार में आज 23 अगस्त को सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है. लगातार दूसरे दिन सोने का भाव गिर गया है. सर्राफा बाजार के अलावा वायदा बाजारों में भी तेजी दर्ज की जा रही है. जबकि ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक सोने की कीमतों में आगे तेजी दर्ज की जा सकती है. हालांकि, मौजूदा हफ्ते में फेडरल रिजर्व का दरों में कटौती के ट्रिगर से नरमी दर्ज की गई.
सर्राफा बाजार में फिसला सोना
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में सोने का भाव गिर गया है. लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत लाल निशान में है. 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए की कमजोरी के साथ 66750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोना 170 रुपए गिरकर 72800 रुपए पर फिसल गया है. 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 160 रुपए सस्ता हो गया है, जोकि 54620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. अगस्त महीने में सोने का भाव सवा तीन फीसदी उछल चुका है.
वायदा बाजार में सोने का भाव
सर्राफा बाजार के उलट वायदा बाजार में तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 130 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. 10 ग्राम का भाव 71320 रुपए के ऊपर है. जबकि ऑल टाइम हाई 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी 330 रुपए उछल गई है, जोकि 84000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही.
सोने पर एक्सपर्ट आउटलुक
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि गोल्ड में बुलिश ट्रेंड बरकरार रहेगा. जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता, ग्लोबल ETF इनफ्लो, US FED की कमेंट्री समेत कमजोर डॉलर इंडेक्स से इस सपोर्ट मिलेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल ब्याज दरों में इस साल बचे 3 पॉलिसी में 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है. क्योंकि महंगाई के आंकड़ों में नरमी आ रही है. साथ ही कमजोर लेबर मार्केट का भी असर होगा.

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने के लिए 71450 से 73100 रुपए की रेंज काफी अहम है. इसके लिए अहम सपोर्ट लेवल 71450 और 71080 रुपए हैं. जबकि 72580 और 73100 रुपए रेजिस्टेंस लेवल होगा. फिलहाल MCX पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 71375 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
ग्लोबल बाजार में उछला भाव
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में आज मजबूती दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव चढ़ गया है. हालांकि, वीकली गिरावट है. फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के स्पीच से पहले सोने में करेक्शन दिखा. स्पॉट गोल्ड 2488 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया. फ्यूचर्स गोल्ड 2524 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications