Gold Price Today in Jaipur: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों की वजह से ग्लोबल मार्केट में हलचल मची हुई है. बुलियन मार्केट में सोने के रेट में तेज गिरावट आई. इसका असर भारत के सर्राफा बाजारों पर भी दिख रहा है. आज 12 सितंबर को पिंक सिटी जयपुर के बाजार में भाव गिर गए हैं. एक तोले यानी 10 ग्राम का रेट 55000 रुपए के नीचे फिसल गया है. यही हाल राजधानी दिल्ली, मुंबई समेत लखनऊ के सर्राफा मार्केट में भी है.
सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,720 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,330 रुपए प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने का रेट 100 रुपए की गिरावट के साथ 67200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. 100 ग्राम का रेट भी 1000 रुपए की कमजोरी के साथ 672000 रुपए के भाव पर आ गया है. जयपुर में 24 कैरेट का रेट भी 100 रुपए फिसल गया है, जोकि 73300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

पिंक सिटी में 24 कैरेट वाला सोना 100 ग्राम 733000 रुपए के भाव पर बिक रहा है. इसी तरह 18 कैरेट सोने का भाव भी कल के मुकाबले 90 रुपए की कमजोरी के साथ 55000 रुपए के लेवल से नीचे फिसल गया है, जोकि 54980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम का रेट 900 रुपए सस्ता हो गया है, जोकि 549800 रुपए पर फिसल गया है.
वायदा बाजार में उछला सोने का रेट
घरेलू वायदा बाजारों में गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा का भाव 63 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जोकि 71000 के लेवल पर है. जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी करीब 284 रुपए के उछाल के साथ 84734 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
ग्लोबल बुलियन मार्केट में आज निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही है. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के बाद कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन देखने को मिला. कॉमैक्स पर गोल्ड 2,513.19 डॉलर के निचले स्तरों से रिकवर करके 2545 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी करीब 29 डॉलर प्रति ऑन्स की कीमत पर कारोबार कर रही है.
महंगाई आंकड़ों ने दी राहत
अमेरिका में कल महंगाई के आंकड़े जारी हुए. US में रिटेल महंगाई के आंकड़े साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर फिसल गई है. इससे ब्याज दरों में अब चौथाई परसेंट कटौती की उम्मीद है. अगस्त CPI 2.9% से गिरकर 2.5% पर आ गया, जबकि अनुमान 2.6% का था. अगस्त कोर महंगाई अनुमान मुताबिक 3.2% पर स्थिर रही. मासिक तौर पर CPI अनुमान मुताबिक 0.2% पर रही. आज अगस्त का PPI डेटा आएगा.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications