Gold Price Today in Sarafa Bazar: ग्लोबल मार्केट में इन दिनों तेज एक्शन है. इसका असर बुलियन मार्केट पर भी दिख रहा है. आज 11 सितंबर को सर्राफा बाजार में बढ़ गया है. राजधानी दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत लखनऊ के सर्राफा मार्केट में आज कीमतों में चमक देखने को मिल रही है. सोने का रेट बुधवार को सर्राफा बाजार में सितंबर महीने में अब तक का सबसे ज्यादा है. वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से ग्लोबल मार्केट में भी तेजी दर्ज की जा रही.
सर्राफा बाजार में चमका सोना
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,730 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,340 रुपए प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने का रेट 380 रुपए की मजबूती के साथ 67300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का रेट भी 3800 रुपए की उछाल के साथ 673000 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. 24 कैरेट का रेट भी 410 रुपए बढ़ गया है, जोकि 73400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
24 कैरेट वाला सोना 100 ग्राम 734000 रुपए के भाव पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोने का भाव भी 320 रुपए की मजबूती के साथ 55070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम का रेट 3200 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 550700 रुपए पर पहुंच गया है.

वायदा बाजार में उछला सोने का रेट
घरेलू वायदा बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के अक्टूबर वायदा का भाव 135 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जोकि 72050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी करीब 400 रुपए की मजबूती के साथ 84075 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
ग्लोबल बुलियन मार्केट की नजर आज जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर है. उससे पहले कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर गोल्ड 2550 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी करीब 28 डॉलर प्रति ऑन्स की कीमत पर कारोबार कर रही है. अमेरिकी अगस्त CPI 2.9% से गिरकर 2.6% पर आने का अनुमान है, जबकि कोर CPI 3.2% पर स्थिर रह सकता है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
